RCB vs DC: दिनेश कार्तिक के नाम आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, रोहित भी लिस्ट में शामिल

RCB vs DC Match: दिनेश कार्तिक इस बार आईपीएल में फ्लॉप रहे हैं। वह एक ऐसे क्लब में शामिल हुए हैं जहाँ कोई नहीं जाना चाहता।

Dinesh Karthik

RCB vs DC, Dinesh Karthik: आईपीएल में दिनेश कार्तिक के फ्लॉप होने की कहानी जारी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगलुरु में खेलते हुए दिनेश कार्तिक पहली ही गेंद पर आउट होकर चले गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल पाये। कार्तिक को कुलदीप यादव ने गोल्डन डक पर पवेलियन की राह दिखा दी।

शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलते हुए कार्तिक गोल्डन डक के साथ ही एक अनचाहे क्लब में शामिल हो गए। उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड हो गया है। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल्डन डक के मामले में दिनेश कार्तिक संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए हैं।

दिनेश कार्तिक ने कुल 15 बार गोल्डन डक बनाया है। उनके साथ इस लिस्ट में मनदीप सिंह का नाम भी शामिल है। दोनों ही खिलाड़ियों ने 15-15 गोल्डन डक हैं। दिनेश कार्तिक के अलावा इस लिस्ट में रोहित शर्मा और सुनील नारेन जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है।

दिनेश कार्तिक और मनदीप सिंह 15-15 गोल्डन डक के साथ नम्बर एक पर हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा कुल 14 बार आईपीएल में गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। उनके अलावा सुनील नारेन भी 14 बार गोल्डन डक पर आउट हो चुके हैं।

दिनेश कार्तिक आईपीएल में 2008 से खेल रहे हैं। वह अब तक छह अलग-अलग टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। पिछले दो साल से वह आरसीबी की टीम में शामिल हैं। साल 2022 में आरसीबी के लिए कुछ मौकों पर उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई थी लेकिन इस बार वह फ्लॉप रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान आरसीबी की टीम को नियमित अन्तराल पर झटके लगे। एक के बाद एक विकेट गिरते रहने के कारण मेजबान टीम बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। 20 ओवरों में आरसीबी ने 6 विकेट पर 174 रन बनाये। कोहली ने फिफ्टी जड़ी। कोहली की इस सीजन यह कुल तीसरी फिफ्टी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+