RCB vs CSK: आरसीबी ने जीता टॉस, धोनी की टीम करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें प्लेइंग 11
Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings, Toss Updates: इस मैच को जीतने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में अपनी पकड़ और मजबूत कर लेगी। अब तक दोनों टीमों ने दो-दो मुकाबले जीते हैं।

RCB vs CSK, 24th Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। सीएसके में सिसांदा मगाला चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह पथिराना मथीशा को मौका मिला है।
खचाखच भरा है स्टेडियम: आरसीबी-चेन्नई का मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे हैं। इस मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे, यही वजह है कि मुकाबले की टिकट काफी पहले ही सोल्ड आउट हो चुके थे। महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के फैंस स्टेडियम में जमकर शोर मचा रहे हैं।
कोहली के बल्ले से बरसेंगे रन: विराट कोहली के लिए आईपीएल का 16वां सीजन बल्ले से कमाल का गुजर रहा है। शुरुआती चार मुकाबलों में विराट कोहली 200 से अधिक रन बना चुके हैं। इस दौरान वह दो अर्धशतक जड़ने में भी कामयाब रहे हैं। ऐसे में कोहली के बल्ले से आज फिर रनों की उम्मीद होगी।
रहाणे पर भी रहेगी नजर: धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होते ही अजिंक्य रहाणे एक अलग ही लय में आ गए हैं। पीली जर्सी पहनकर रहाणे ने इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया। रहाणे ने मुंबई के खिलाफ महज 19 गेंदों में 50 रन बना दिए थे। वह एक बार फिर विस्फोटक पारी खेल सकते हैं।
ऐसे देखें लाइव मुकाबला: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेली जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुकाबले को फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। स मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर उपलब्ध रहेगी।
दोनों टीमों के आंकड़े: आईपीएल में अब तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 31 मैच खेले गए हैं। इस दौरान चेन्नई की टीम ने अधिक 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है। जबकि आरसीबी को सिर्फ 10 मैच में जीत मिली है। इन दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा हुआ था, जिसका कोई रिजल्ट नहीं आ सका था।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, वेन पार्नेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तिक्षणा।












Click it and Unblock the Notifications