IPL 2023: अनोखी टीम है RCB, 263/5 का उच्चतम और 49 का न्यूनतम स्कोर, दोनों इसी के नाम

IPL 2023: आरसीबी की टीम ने अब तक एक भी खिताबी जीत हासिल नहीं की है, इस बार भी फैन्स को इस फ्रेंचाइजी से उम्मीदें रहेंगी।

Virat and ABD

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- आइपीएल की अनोखी टीम है। 15 साल के आइपीएल इतिहास में ऐसा अनिश्चित प्रदर्शन शायद ही किसी टीम का रहा है। खेलने की जिद पर उतरी तो प्रतियोगिता का सर्वोच्च स्कोर बना दिया और जब हताश हो गयी तो सबसे न्यूनतम स्कोर की शर्मिंदगी भी ओढ़ ली। आइपीएल में किसी टीम का सर्वोच्च स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 263 रन है जो आरसीबी के नाम पर दर्ज है। आरसीबी ने यह रिकॉर्ड 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाया था। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई टीम नहीं तोड़ सकी है। हैरत की बात है कि इसी टीम ने आइपीएल का न्यूनतम स्कोर भी बनाया है। 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 49 रनों पर ढेर हो गयी थी। यह कितने आश्चर्य की बात है कि जिस टीम में क्रिस गेल, विरोट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे मैच विजेता खिलाड़ी हों वह टीम केवल 49 पर आउट हो जाए !

RCB बनाम KKR

2017 में आइपीएल का 27 वां मैच आरसीबी और केकेआर के बीच खेला गया था। उस दिन इडेन गार्डेंन की पिच बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बन गयी थी। केकेआर ने पहले बैटिंग। कोलकाता के बल्लेबाज 'तू चल, मैं आया’ की तर्ज पर खेले। पूरे 20 ओवर भी नहीं खेले। 19.3 ओवर में 131 पर लुढ़क गये। सुनील नरेन ने सबसे अधिक 34 रन बनाये। बैंगलोर की तरफ से युजवेन्द्र चहल ने चार ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिये। ऐसा लगा कि आरसीबी ने मैदान मार लिया और मैच आसानी से अपनी झोली में डाल लेगी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

RCB के धुरंधर फेल

कोलकाता के 131 रन के जवाब में बैंगलोर ने जवाबी पारी शुरू की। क्रिस गेल और कप्तान विरोट कोहली ने पारी शुरू की। दो रन ही बने थे कि कुल्टर नाइल ने कोहली को आउट कर दिया। तीन पर मनदीप सिंह के रूप में दूसरा विकेट गिरा। 12 रन बनते बनते एबी डिविलियर्स भी चलते बने। डिविलियर्स को भी कुल्टर नाइल ने अपना शिकार बनाया। अब आरसीबी की सारी उम्मीदें क्रिस गेल पर टिकीं थी। क्रिस थे भी ऐसे खिलाड़ी कि अकेले दम पर मैच जीता दें। लेकिन क्रिस गेल जैसा धाकड़ खिलाड़ी भी उस दिन दबाव में आ गया। धूम- धड़ाका करने वाले गेल उस दिन डॉट पर डॉट गेंद खेल रहे थे।

गेल के 17 गेंदों पर 7 रन

24 रन पर आरसीबी का चौथा विकेट गिर गया। गेल पर दवाब बढ़ रहा था। वे 17 गेंद खेल कर केवल 7 रन बना सके थे। गेल ने क्रिस वोक्स की एक गेंद पर छक्का मारने की कोशिश की लेकिन वे बाउंड्री लाइन के पास कैच दे बैठे। 40 पर गेल के रूप में आरसीबी का पांचवां विकेट गिरा। इसके बाद तो विकेटों की पतझड़ लग गयी। बाकी के पांच बल्लेबाज सिर्फ 9 रन जोड़ कर पवेलियन लौट गये। पूरी टीम 10 ओवर भी नहीं खेल सकी। 9.4 ओवर में 49 रनों पर ऑलाआउट हो गयी। आइपीएल इतिहास में किसी टीम का यह सबसे कम स्कोर है।

17 गेंदों पर अर्धशतक

आरसीबी के इस शर्मनाक प्रदर्शन पर एक बारगी से यकीन नहीं होता। वह इस लिए क्यों कि इसी टीम ने आइपीएल में 263 रनों का गगनचुंबी पहाड़ खड़ा किया है। इस मैच में जो क्रिस गेल एक एक रन के लिए तरस रहे थे उन्होंने उस मैच में छक्कों की बरसात कर दी थी। 2013 में आइपीएल का 31वां मैच आरसीबी और पुणे वारियर्स के बीच खेला गया था। बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर क्रिस गेल ने उस दिन विकराल रूप धारण कर लिया था। उन्होंने मैच शुरू होते ही चौकों-छक्कों की झड़ी लगा दी। केवल 17 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया। इसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। फिर तो वे और बेरहम हो गये। केवल 66 गेंदों पर नाबाद 175 रनों की पारी खेल कर आइपीएल का नया रिकॉर्ड बना दिया।

66 गेंदों पर नाबाद 175 रन

इस पारी ने गेल ने 17 छक्के लगाये थे। आज तक कोई बल्लेबाज एक पारी में इतने छक्के नहीं लगा सका है। यह रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है। गेल ने 175 रन बनाने के लिए 13 चौके भी मारे थे। इसके अलावे डिविलियर्स ने 8 गेंदों पर 31 रन बनाये थे जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। गेल और डिविलियर्स की पारी की बदौलत आरसीबी ने 5 विकेट के नुकसान पर 263 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पुणे वारियर्स की टीम 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 130 रनों के बड़े अंतर से यह मैच जीत लिया था।

एक पारी में 17 छक्कों का रिकॉर्ड कौन तोड़ेगा ?

Recommended Video

    IPL 2023:DC के CEO Dheeraj Malhotra से Exclusive बातचीत में जानें Team की खास बातें | वनइंडिया हिंदी

    गेल ने एक पारी में 17 छक्के लगाने का जो आइपीएल रिकॉर्ड बनाया है, क्या अब कोई खिलाड़ी उसे तोड़ सकता है ? अभी मौजूदा दौर में कोई भी खिलाड़ी गेल के आसपास नहीं हैं। आंद्रे रसेल ने 2018 में 88 नाबाद रन की पारी में 11 छक्के लगाये थे। संजू सैमसन ने भी 2018 में नाबाद 92 रनों की पारी में 10 छक्के लगाये थे। इसी साल श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 93 रनों की पारी में 10 छक्के लगाये थे। पिछले साल क्वांटन डि कॉक ने शतक लगाने के क्रम में 10 छक्के मारे थे। मैक्सवेल, ऋषभ पंत, डेविड मिलर, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन और जोस बटलर जैसे हार्ड हिटर अभी तक एक पारी में अधिकतम 9 छक्के ही लगा पाये हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+