IPL 2023 All Teams Jerseys: कैसी दिखती हैं सभी 10 टीमों की नई जर्सी
IPL 2023 All Teams Look: आईपीएल का एक और सीजन है तैयार जहां नए लुक में नजर आने वाली हैं 10 टीमें। आइए देखते हैं इन टीमों का लुक, किसने किए हैं अपनी किट में सबसे ज्यादा बदलाव

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 16वां सीजन कल से शुरू हो रहा है जहां अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। ये सीजन पिछले कुछ सीजनों की तुलना में कहीं अधिक धमाकेदार होने की उम्मीदें जताई जा रही हैं क्योंकि यहां सभी टीमों को अपने घरेलू मैदानों पर मैच खेलने को मिलेंगे। कोविड का प्रतिबंध पूरी तरह से हट चुका है और क्रिकेट का 100 प्रतिशत रोमांच देखने के लिए मिलने जा रहा है। आइए देखते हैं नए सीजन पर नई जर्सी में सभी 10 टीमें कैसी लग रही हैं। IPL All Team Jerseys Look-
गुजरात टाइटंस की जर्सी-
डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने अपनी नई जर्सी में ब्ले शेड को बरकरार रखा है। हालांकि पैटर्न में थोड़ा बदलाव करते हुए कॉलर के एंड और स्लीव्स पर गोल्ड के पैच को जोड़ा गया है।
मुंबई इंडियंस-
मुंबई इंडियंस पिछले दो सीजन की नाकामी के बाद वूमेन प्रीमियर लीग की ताजा सफलता से उत्साहित होकर टूर्नामेंट में आ रही है। इस टीम की वही परंपरागत स्टाइल की है जिसमें स्पॉन्सर का नाम सामने और खिलाड़ियों का नाम पीछे चमकीले गोल्ड कलर में दिख रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स-
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में अंतिम आईपीएल हो सकता है। ये टीम येलो जर्सी के निचले हिस्से में ऑरेंज शेड के साथ उतरेगी। आपको नई जर्सी के फ्रंट में जिग-जैग पैटर्न देखने को मिलेगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स-
दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कई सीजनों से ट्रॉफी नहीं आई है। इस बार वे नीतीश राणा की अगुवाई में खेलेंगे। टीम की जर्सी का कलर अलग ही दिखता है जिसमें पर्पल और गोल्ड को वैसा ही रखा गया है जैसा हर सीजन में होता है। जर्सी के शोल्डर और लोअर पार्ट पर डॉट पैटर्न हैं।
दिल्ली कैपिटल्स-
दिल्ली कैपिटल्स ने तो इस सीजन के लिए बिल्कुल नई जर्सी अपनाई है। डेविड वार्नर की अगुवाई में खेल रही ये टीम ब्लू और रेड का संयोजन को बरकरार रख रही है। फ्रंट में टीम के एंबलम को डार्क शेड में रखा गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद-
नए कप्तान की अगुवाई में खेल रही एक और टीम सनराइजर्स हैदराबाद पर इस सीजन में नजरें रहेंगी जिनके पास एक दमदार टीम है। उनकी जर्सी पर ऑरेंज और ब्लैक कलर का संयोजन है। स्लीव्स पर एक लिनियर पैटर्न दिया गया है और सामने चेस्ट के बाई ओर लोगो नजर आता है।
राजस्थान रॉयल्स-
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने स्टेपवेल डिजाइन अपनाया है जबकि अपने परंपरागत पिंक कलर को बरकरार रखा है। ये टीम एक बार फिर से जोस बटलर के अलावा संजू सैमसन पर बहुत निर्भर करेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की टीम द्वारा पुरानी जर्सी ही अपनाए जाने की उम्मीदें हैं। इस फ्रेंचाइजी द्वारा सीजन के एक गेम में ग्रीन जर्सी धारण की जाती है जो हरियाली को बढ़ाने की अपील में पहनी जाती है।
पंजाब किंग्स-
पंजाब किंग्स की जर्सी में बहुत बड़े बदलाव नहीं हैं। यहां आपको रेड और गोल्ड कलर के संयोजन के साथ चेस्ट के बाई ओर एंबलम दिखाई देगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स-
लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी ग्रीन-ब्लू डिजाइन में थी। इसको नए सीजन के लिए डार्क ब्लू कलर में स्विच कर दिया गया है जिसमें साइड्स पर लाल पट्टियां भी दिखाई दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications