PBKS vs RR: शाहरुख खान के 'पठान' अंदाज के साथ खूब चला सैम करन और जितेश का भी बल्ला

PBKS vs RR Match in Hindi: पंजाब किंग्स की पारी में सैम करन, जितेश शर्मा और शाहरुख खान का शानदार योगदान देखने के लिए मिला। मेजबानों ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद बढ़िया वापसी की।

IPL 2023 PBKS vs RR

PBKS vs RR Score in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग के 66वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हो रहा है जिसमें सैम करन और शाहरुख खान ने जितेश शर्मा द्वारा बनाए गए मोमेंटम को आगे बढ़ाते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले पंजाब किंग्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया जिसके जवाब में पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 187 रनों का स्कोर बनाया। इस पारी में सैम करन, जितेश शर्मा और शाहरुख खान का खास योगदान रहा क्योंकि टॉप ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया था।

एक समय पंजाब किंग्स की टीम काफी सस्ते में सिमटती दिखाई दे रही थी लेकिन सैम करन ने ऐन मौके पर बेहतरीन बल्लेबाजी की। सैम करन ने 31 गेंदों पर नाबाद 49 और शाहरुख खान ने 23 गेंदों पर 41 रन बनाए। सैम ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। शाहरुख ने आज पठान अंदाज में बैटिंग करते हुए 3 चौके और 3 ही छक्के लगाए।

सैम करन और शाहरुख खान ने केवल 37 गेंदों पर 73 रनों की अटूट साझेदारी की। अंतिम 10 ओवर में 11.36 रन रेट से बैटिंग हुई। ये पंजाब किंग्स के लिए छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

IPL 2023 PBKS vs RR

इससे पहले पंजाब किंग्स की पारी की शुरुआत काफी खराब रही जब ट्रेंट बोल्ट ने इनफॉर्म बल्लेबाज प्रभ्सिमरन सिंह को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया। प्रभ्सिमरन ने दो ही रन बनाए थे। इसके बाद अथर्व तैद और शिखर धवन भी जल्दी चलते बने।

नवदीप सैनी ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए लियाम लिविंगस्टोन को बोल्ड किया तो पंजाब किंग्स की टीम 6.3 ओवर में 50 रन बनाकर चार विकेट खो चुकी थी। यहां से जितेश शर्मा और सैम करन ने धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ाया। जितेश शर्मा बहुत अच्छा खेल रहे थे उन्होंने 28 गेंदों पर 44 रन की पारी में 3 चौके व तीन छक्के लगाए और नवदीप सैनी का शिकार हुए।

गेंदबाजी की बात करें तो ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया। एडम जांपा ने 26 रन देकर 1 विकेट लिया। नवदीप सैनी ने 40 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+