PBKS vs RCB: आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा? जानें क्या कहता है प्रिडिक्शन
PBKS vs RCB Match Prediction: पंजाब और आरसीबी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है, इस मैच में जीत और हार कुछ अहम फैक्टर्स पर निर्भर है।

PBKS vs RCB Match Winner Prediction: आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला खेला जाना है। हर किसी को इस मैच का बेसब्री से इंतजार है। आरसीबी के प्रशंसक अपनी टीम का मुकाबला देखने के लिए उत्साहित रहते हैं। पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
आरसीबी और पंजाब के बीच मुकाबले में जीत और हार को लेकर प्रिडिक्शन अपने-अपने स्तर पर किया जा रहा है। हालांकि मैच में मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर ही हार और जीत तय होती है लेकिन कुछ फैक्टर्स को देखते हुए हार और जीत को लेकर विश्लेषण जरुर किया जा सकता है।
PBKS vs RCB बल्लेबाजी विभाग
आरसीबी की टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसी और पूर्व कप्तान विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं। उधर पंजाब के शिखर धवन भी तगड़ी फॉर्म में हैं। आरसीबी के पास मैक्सवेल और कार्तिक हैं। पंजाब में लिविंगस्टोन खेलते हैं, तो टीम मजबूत होगी। फ़िलहाल आरसीबी बैटिंग में मजबूत दिखाई दे रही है।
PBKS vs RCB गेंदबाजी विभाग
गेंदबाजी में भी आरसीबी बाजी मारती दिखाई दे रही है। वनिंदु हसारंगा, सिराज और हर्षल पटेल जैसे बेहतरीन गेंदबाज उनके पास हैं। पंजाब की गेंदबाजी अर्शदीप सिंह, रबाडा, सैम करन पर टिकी हुई है। स्पिन विभाग में सिकंदर रजा हैं। आरसीबी की टीम के गेंदबाज ज्यादा अनुभवी भी हैं।
PBKS vs RCB ऑल राउंडर विभाग
यहाँ दोनों टीमों के बीच तुलना की जाए, तो ग्लेन मैक्सवेल बड़ा नाम है। सिकन्दर रजा पंजाब में हैं। अन्य खिलाड़ियों में सैम करन भी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। आरसीबी के पास शाहबाज अहमद हैं। ऑलराउंड विभाग में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी दिखाई देता है। आरसीबी यहां पिछड़ जाती है।
आईपीएल में आज का मैच कौन जीतेगा
टीमों की तुलना को ध्यान में रखा जाए, तो आरसीबी की टीम आगे दिखाई देती है। हालांकि प्रदर्शन देखने पर पंजाब ने तीन मैच जीते हैं और आरसीबी ने दो ही मैचों में जीत हासिल की है। एक और फैक्टर पहले बैटिंग और गेंदबाजी का है। बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिलने के ज्यादा आसार हैं।












Click it and Unblock the Notifications