PBKS vs KKR: अर्शदीप ने केकेआर को तहस-नहस कर दिया, ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं की आंधी
Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders: पंजाब किंग्स के बड़े स्कोर के बाद केकेआर ने भी धमाकेदार खेल दिखाया लेकिन बारिश ने मामला खराब कर दिया।

IPL 2023 PBKS vs KKR Match: पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईटराइडर्स के बीच मुकाबले के दौरान बारिश का पूर्वानुमान था और यही देखने को मिला। बारिश के कारण इस मुकाबले पर असर पड़ा और अंत में निर्णय डकवर्थ लुईस नियम के तहत निकाला गया। इसमें पंजाब की टीम आगे रही और उसे विजेता घोषत कर दिया गया। पंजाब किंग्स को DL मेथड के तहत 7 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया।
केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन को केकेआर के गेंदबाजों ने 23 के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। वह 12 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद शिखर धवन और राजपक्षे ने मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। दोनों स्कोर को 100 से पार लेकर चले गए। राजपक्षे 32 गेंदों का सामना करते हुए 50 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। धवन ने 40 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे से आने वाले सिकन्दर रजा ने डेब्यू मैच में 21 रन की पारी खेली। उनके अलावा सैम करन के बल्ले से भी नाबाद 26 रनों की पारी आई। इस तरह पंजाब किंग्स ने 5 विकेट पर 191 रनों का एक बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टिम साउदी ने केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर ने मनदीप सिंह और अनुकूल रॉय के विकेट गंवाए। दोनों क्रमशः 2 और 4 रन बनाकर आउट हो गए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 22 रन बनाये। उनके बाद वेंकटेश अय्यर ने 34 रनों की पारी खेली। नितीश राणा के बल्ले से 24 रन आये। निचले क्रम से आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाये। 7 विकेट पर 146 के स्कोर पर बारिश ने मामला खराब कर दिया। इस समय खेल रोक दिया गया।
बारिश के बाद लगातार इन्तजार किया गया लेकिन एक घंटे से भी ज्यादा समय तक यही चलता रहा। डकवर्थ लुईस नियम के हिसाब से केकेआर की टीम पीछे थी। बारिश नहीं रुकने के कारण पंजाब को 7 रनों से विजेता घोषित किया गया। सोशल मीडिया पर जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications