IPL 2023: अरिजीत के गानों और रश्मिका-तमन्ना के ठुमकों ने जीता दिल, आईपीएल का रंगारंग कार्यक्रम से आगाज़
IPL 2023 Inaugural Ceremony: अरिजीत सिंह ने अपने गानों की धुन से फैन्स का किया मनोरंजन, रश्मिका-तमन्ना के डांस मूव के साथ आईपीएल के 16वें सीजन का हुआ आगाज

IPL 2023 Opening Ceremony: आईपीएल के सोलहवें सीजन का रंगारंग माहौल में आगाज हो गया। पैक्ड स्टेडियम में कुछ बेहतरीन कलाकारों ने परफोर्मेंस देते हुए सीजन का उद्घाटन होने का अहसास कराया। गुजरात टाइटंस के घरेलू स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी सम्पन्न हुई। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जिस तरह टिकट बिके थे, उससे उम्मीद थी कि भारी संख्या में फैन्स आएँगे। टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी ने होस्ट करते हुए इस इवेंट को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। अरिजीत सिंह, रश्मिका मंदाना और तमन्ना भाटिया ने परफॉर्म किया। (Cover Image Credit: IPL Twitter/SS)
अरिजीत सिंह के गानों ने बाँधा समां
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के गानों से हुई। उनके गानों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अरिजीत कुछ समय बैठकर गाने के बाद स्टेज के चारों तरफ घूमते हुए अपने गानों से काफी मनोरंजन किया। दर्शकों को भी उनका अलग-अलग अंदाज काफी पसंद आया और वे हूटिंग करते दिखे। स्टेडियम पूरी तरह से पैक्ड था और इसकी उम्मीद पहले से ही की जा रही थी। अरिजीत 'केसरिया तेरा इश्क' और 'कबीरा' जैसे हिट गानों से फैन्स का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी परफोर्मेंस के अंतिम चरण में गोल्फ कार्ट पर बैठकर मैदान के चक्कर लगाया। उन्होंने 'जीतेगा-जीतेगा, इंडिया जीतेगा' गाने के साथ अपनी परफोर्मेंस को समाप्त किया।
रश्मिका-तमन्ना ने ठुमकों से जीता दिल
अरिजीत सिंह के बाद मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने डांस मूव से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने कई लोकप्रिय गानों पर अपने ठुमकों से फैन्स को भी नाचने पर मजबूर कर दिया। उनके बाद रश्मिका मंदाना ने ऑस्कर विनर गाने 'नाटू'नाटू' गाने पर डांस कर सभी का मन मोह लिया। उनके साथ फैन्स भी स्टैंड्स में डांस करते दिखाई दिए।
धोनी और पांड्या के साथ ट्रॉफी की झलक दिखी
गानों और डांस के बाद समय दोनों कप्तानों के आने का था। गोल्फ कार्ट में बैठकर स्टेज तक धोनी और पांड्या आये। दोनों के साथ ट्रॉफी की झलक देखने को मिली। इसके बाद आधिकारिक रूप से लीग शुरू होने का ऐलान कर दिया गया। धोनी और पांड्या को देखकर दर्शकों ने जमकर हूटिंग की।












Click it and Unblock the Notifications