MI vs LSG Possible 11: मुंबई इंडियंस और सुपर जायंट्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला, कैसी होगी दोनों प्लेइंग 11

MI vs LSG Possible 11: लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस की टीमें चेन्नई में चेपॉक की पिच पर कैसी प्लेइंग इलेवन उतार सकती हैं

Mumbai Indians vs Lucknow super giants

IPL 2023 MI vs LSG Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो लखनऊ और मुंबई के पास उतारने के लिए अपनी पूरी टीम फिट दिखाई दे रही है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस ने अपने अनफिट खिलाड़ी तिलक वर्मा को इंपैक्ट प्लेयर विकल्प के तौर पर खिलाया था लेकिन उनको बैटिंग की जरूरत नहीं पड़ी थी।

यह बताता है कि तिलक भी फिट हो चुके हैं। ऐसे में तिलक वर्मा इस मुकाबले में भी एक इंपैक्ट विकल्प के तौर पर खेल सकते हैं। इसके अलावा लखनऊ की टीम में जितने बाएं हाथ के बल्लेबाजों की भरमार नजर आती है उसको देखते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ऋतिक शौकीन को अपनी टीम में शामिल कर सकती है।

दूसरी ओर लखनऊ की टीम क्विंटन डिकॉक के लिए एक बढ़िया ओपनिंग पार्टनर ढूंढने में संघर्ष कर रही है ऐसे में काइल मेयर्स को फिर से बुलाया जा सकता है। काइल ने इस सीजन में कुछ धमाकेदार पारियां खेली हैं और वे नवीन उल हक को रिप्लेस कर सकते हैं जिन्होंने पिछले मैच में काफी मार खाई थी।

लखनऊ अपने ओपनर को मोहसिन खान या यश ठाकुर जैसे गेंदबाजों के साथ भी रिप्लेस कर सकती है और आज की धीमी पिच पर अमित मिश्रा जैसे गेंदबाजों के लिए भी खेलने का बढ़िया मौका बन सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित इलेवन- काइल मेयर्स/करन शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, के गौतम, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर (12- अमित मिश्रा)

मुंबई इंडियंस संभावित इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+