IPL 2023: विराट कोहली से लेकर क्रिस गेल तक, आईपीएल के 'शतकवीरों' ने खूब की थी चौके-छक्कों की बारिश
Most Centuries in IPL History List: 31 मार्च से एक बार फिर आईपीएल के नए सीजन का आगाज होने जा रहा है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में एक बार फिर रनों की बारिश देखने को मिलेगी।

Most Centuries in IPL History List: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल भले ही अब आईपीएल नहीं खेलेंगे, लेकिन वह अपनी कमेंट्री से दर्शकों का मनोरंजन करते जरूर दिखाई देंगे। क्रिस गेल ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत केकेआर के लिए की थी। बाद में वह आरसीबी के साथ भी जुड़े। विराट कोहली की कप्तानी में गेल ने कई मैच विनिंग पारियां खेलीं थीं। इसके बाद कुछ सीजन वह पंजाब किंग्स के साथ भी जुड़े रहे।
गेल के नाम है छह शतक
आईपीएल में सबसे अधिक बार क्रिस गेल के बल्ले से ही शतक निकला है। गेल ने अब तक आईपीएल में 6 शतक लगाए हैं। उन्होंने कुल 142 मुकाबलों में 39.72 की औसत से 4965 रन बनाए हैं। क्रिस गेल के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है। कोहली ने एक ही सीजन में 4 शतक जड़कर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने अपने पूरे आईपीएल करियर के दौरान कुल छह शतक लगाए हैं। कोहली ने अब तक 223 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिनमें 36.02 की औसत से 6624 रन बनाए हैं।
बटलर के नाम भी है 5 शतक
राजस्थान रायल्स के बल्लेबाज जोस बटलर का बल्ला हर सीजन जमकर चलता है। जोस बटलर ने पिछले सीजन यानी 2022 में सबसे ज्यादा चौके लगाए और 17 मैचों में उनके बल्ले से 83 चौके निकले। पिछले सीजन राजस्थान की तरफ से खेलते हुए बटलर ने सबसे ज्यादा चार शतक लगाए। आईपीएल में बटलर के नाम कुल पांच शतक है। इस सीजन भी उनसे बड़े रनों की उम्मीद होगी।
वॉर्नर ने जड़े हैं 4 शतक
शतक लगाने के मामले में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का नाम आता है। वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर के दौरान कुल 4 शतक लगाने का कारनामा किया है। डेविड वॉर्नर के नाम 162 मैचों में 5881 रन दर्ज हैं। वॉर्नर की तरह शेन वॉटसन के नाम भी आईपीएल में कुल 4 शतक मौजूद है। वहीं एबी डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में तीन शतक लगाए थे। डिविलियर्स के अलावा संजू सैमसन भी अब तक तीन शतक ठोक चुके हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
क्रिस गेल 6 शतक
विराट कोहली 5 शतक
जोस बटलर 5 शतक
डेविड वार्नर 4 शतक
लोकेश राहुल 4 शतक
शेन वॉटसन 4 शतक












Click it and Unblock the Notifications