MI vs SRH: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

MI vs SRH, 69th Match, Indian Premier League 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। 200 रनों का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ने का काम किया। रोहित की दमदार पारी की बदौलत मुंबई की तेज गति से रन बनाने में सफल रही।
मुंबई की खराब शुरुआत: बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को ईशान किशन के रूप में पहला झटका लगा। ईशान किशन एक बार फिर बल्ले से निराशजनक प्रदर्शन किया। हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में ईशान किशन 12 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए। ईशान ने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। भुवनेश्वर कुमार ने किशन को हैरी ब्रूक के हाथों कैच आउट कराया।
रोहित ने जड़ा अर्धशतक: ईशान किशन के आउट होने के बाद कैमरुन ग्रीन और रोहित शर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 65 गेंदों में 128 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक जड़ने के बाद रोहित मयंक डागर की गेंद पर नीतीश रेड्डी को अपना कैच थमा बैठे। रोहित ने 37 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 56 रनों की पारी खेली।
पूरे किए 11000 रन: रोहित शर्मा ने इसके साथ ही टी-20 क्रिकेट में अपने 11000 रन पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह दूसरे भारतीय औऱ कुल सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले क्रिस गेल, शोएब मलिक, कीरोन पोलार्ड, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर ने इस खास रिकॉर्ड को अपने नाम किया।
कोहली के बाद किया ये कारनामा: विराट कोहली के बाद ऐसा कारनामा करने वाले रोहित शर्मा ऐसा कारनामा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ रोहित की इस पारी के चलते मुंबई की टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। हैदराबाद की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। जबकि मुंबई को आरसीबी और गुजरात के मुकाबले के रिजल्ट का इंतजार करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications