MI vs SRH: 'देर आए दुरुस्त आए...', हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दिखाया दम, मुंबई के लिए मुश्किल प्लेऑफ की राह!
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: मुंबई इंडियंस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।

MI vs SRH, 69th Match, Indian Premier League 2023: मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन रोहित का यह फैसला उनके पक्ष में नहीं गया। मुंबई अगर इस मुकाबले को गंवाती है तो प्लेऑफ से वह बाहर हो जाएगी।
हैदराबाद की जबरदस्त शुरुआत: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए। विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने हैदराबाद को एक जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाज ने इस दौरान ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
100 से अधिक रनों की साझेदारी: मुंबई के तेज गेंदबाज और स्पिनर्स के आगे हैदराबाद के ये दोनों ही बल्लेबाजों ने खुलकर बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों की तरफ से कदमों का इस्तेमाल देखने को मिला। मैदान के चारों तरफ दोनों ही बल्लेबाज ने शॉट लगाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने सामने की तरफ भी कई श़ॉट्स लगाए।
हैदराबाद के लिए रिकॉर्ड साझेदारी: इस सीजन खराब फॉर्म से गुजर रही हैदराबाद की टीम के लिए ये पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी हुई। हैदराबाद ने पहले विकेट के लिे 140 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले इस सीजन हैदराबाद की तरफ से सलामी बल्लेबाजों ने इस तरह का प्रदर्शन नहीं किया था।
विवरांत ने बनाए 69 रन: पहली बार हैदराबाद के लिए ओपनिंग करने वाले विवरांत शर्मा ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींच लिया। विवरांत ने 47 गेंदों में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 69 रन बनाए। सनराइजर्स के बल्लेबाजों मुंबई के गेंदबाजों के खिलाफ शुरू से ही हावी नजर आए।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहाल वढेरा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल।
सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, विवरांत शर्मा, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नीतीश रेड्डी, उमरान मलिक।












Click it and Unblock the Notifications