MI vs RR: वानखेड़े में आज कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, एक विकेटकीपर और ऑलराउंडर में भी नजर आ रहा है दम

MI vs RR Match Prediction: आज है मुंबई इंडिंयस का अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से मुकाबला। ये हैं सर्वाधिक रन बनाने वाले संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2023 MI vs RR

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल में आज 42वें मुकाबले के तहत मुंबई इंडियंस की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से होने जा रहा है। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे होने जा रहा है। इस मैच में आज के टॉप बल्लेबाजों पर नजर डालें तो ये खिलाड़ी चमक सकते हैं-

1. रोहित शर्मा वानखेडे़ के खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस मैदान पर 67 पारियों में 33.27 के औसत और 133.45 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। ये काफी बड़ा सैम्पल साइज है। रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने खराब रिकॉर्ड से जरूर सतर्क सतर्क रहना चाहेंगे जहां उन्होंने 21.52 की औसत से केवल 538 रन बनाए हैं। यह केवल वानखेड़े में रोहित का रिकॉर्ड है जो उन्हें आज टॉप बल्लेबाजों में शामिल करता है।

2. तिलक वर्मा का बल्ला वैसे तो पिछले कुछ मैचों से शांत हैं लेकिन अब ये खिलाड़ी होमग्राउंड पर खुद को बैक करना चाहेगा। उन्होंने इस सीजन के शुरुआती मैचों में धमाकेदार पारियों को अंजाम देते हुए 7 मैचों में 154.23 की स्ट्राइक रेट के साथ 219 रन बनाए हैं। तिलक वर्मा ने राजस्थान के खिलाफ 2 पारियों में 48 की औसत से 96 रन बनाए हैं।

3. सूर्यकुमार यादव राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 मुकाबलों में अभी तक 138.54 के स्ट्राइक रेट और लगभग 40 की औसत के साथ बल्लेबाजी कर चुके हैं। वानखेड़े में उनका स्ट्राइक रेट 142 हो जाता है, औसत 29 रहता है और 607 बनाए हैं।

4. यशस्वी जयसवाल बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए इस सीजन में 8 मैच खेलते हुए 3 अर्धशतक समेत 304 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने पिछले वानखेडे मैच में 68 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अपने पिछली आईपीएल मैच में भी उन्होंने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए थे और चेन्नई सुपर किंग्स को हराने में आप भूमिका निभाई थी।

एक विकेटकीपर और एक ऑलराउंडर के बल्ले में भी नजर आ रहा है दमखम-

1. मुकाबले में रन बनाने वाले अन्य दावेदारों की बात करें तो कैमरन ग्रीन ऑलराउंडर के तौर पर फिट होते हैं। इसलिए बल्लेबाजों की लिस्ट में उनका नाम नहीं है लेकिन यह खिलाड़ी अपने पिछले 3 मैचों में 2 अर्धशतक समेत 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर चुका है।

2. ऐसे ही जोस बटलर एक विकेट कीपर है जो जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 7 पारियों में 77.83 की औसत से 7 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 155.67 रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+