Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - मुंबई vs राजस्थान, चेन्नई vs पंजाब लखनऊ

IPL 2023 Kal Ka Match, MI vs RR CSK vs PBKS Kaun Jita: रविवार को खेले गए डबल हेडर में दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में पंजाब ने चेन्नई को हरा दिया।

MI vs RR CSK vs PBKS

IPL 2023 Kal Ka Match, MI vs RR CSK vs PBKS Kaun Jita: आईपीएल में रविवार को दो हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले। दिन के पहले मैच में चेन्नई और पंजाब के बीच 200 से अधिक स्कोर का मुकाबला हुआ। इस मैच को पंजाब ने शानदार तरीके से अपने नाम कर लिया। मैच के आखिरी गेंद पर पंजाब ने चेन्नई के हाथों से जीत छीन ली।

मुंबई ने जीता मैच: आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 212 रन बनाए थे। जिसे मुंबई ने 19.3 ओवर में 214 रन बनाकर हासिल कर लिया। टिम डेविड ने तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़कर मुंबई को एक यादगार जीत दिला दी। राजस्थान की इस सीजन यह चौथी हार रही।

जन्मदिन पर नहीं चला हिटमैन का बल्ला: मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला अपने जन्मदिन के मौके पर बड़ी पारी नहीं खेल सके। संदीप शर्मा ने रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड कर राजस्थान को बड़ी सफलता दिलाई। रोहित के बाद ईशान किशन भी जल्द ही पवेलियन लौट गए। किशन भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सके।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक: राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 124 रन बनाने का काम किया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आतिशी शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल की हर जगह तारीफ की जा रही है। यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार शतक की बदौलत राजस्थान की टीम 200 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

पंजाब ने जीता मैच: दिन के पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई को उसके घर में चार विकेट से हराने का कारनामा किया। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 200 रन बनाए थे। इसके जवाब में पंजाब ने अंतिम गेंद पर छह विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया। चेन्नई और पंजाब अब दस-दस अंक हो गए हैं।

कॉन्वे ने बनाए नाबाद 92 रन: चेन्नई के लिए इस सीजन डेवोन कॉन्वे लगातार बल्ले से धमाल मचा रहे हैं। इस मैच में भी उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की। चेन्नई के लिए डेवोन कॉन्वे ने नाबाद 92 रन बनाए। इसके अलावा ऋतुराज ने 37 रन की पारी खेली। कप्तान धोनी ने पारी के आखिरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+