MI vs RCB: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, मुंबई के लिए दिग्गज खिलाड़ी का डेब्यू, जानें प्लेइंग 11
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore, Toss Updates : मुंबई और आरसीबी दोनों के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बेहद जरूरी है।

MI vs RCB, 54th Match, Indian Premier League 2023: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित ने टॉस के दौरान कहा कि उनकी टीम चेज करते हुए बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मुंबई इंडियंस के लिए क्रिस जॉर्डन इस मैच से डेब्यू कर रहे हैं।
प्लेऑफ दांव पर: मुंबई और आरसीबी दोनों टीम 10 में से 5 जीत और 5 हार के साथ 10-10 अंकों पर है। लिहाजा इस मुकाबले को जीतने वाली टीम प्लेऑफ की तरफ एक कदम और बढ़ा लेगी। वहीं हार झेलने वाली टीम के लिए आने वाले सभी मुकाबले जीतने जरूरी होंगे। मुंबई और आरसीबी दोनों के पास मैच विनर खिलाड़ी हैं जो आज अपना पूरा दम दिखाना चाहेंगे।
मुंबई का पलड़ा भारी: आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस का पलड़ा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमे से 19 मैचों में मुंबई की टीम ने बाजी मारी है। वहीं 14 मुकाबले आरसीबी जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में आज का मैच बेहद दिलचस्प होने की उम्मीद है।
पिछले पांच मैच में आरसीबी ने मारी बाजी: इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले छह मुकाबलों में आरसीबी की टीम ने अधिक मैच जीते हैं। पिछले 6 मुकाबलों की बात करें तो उनमें से पांच में आरसीबी ने जीत दर्ज की है। वहीं मुंबई सिर्फ एक मैच जीतने में कामयाब रही है। ऐसे में मुंबई की कोशिश आज मैच जीतने की होगी।
प्लेऑफ की जंग हुई मजेदार: आईपीएल के 16वें सीजन में कई टीमों के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है। लगभग सभी टीम अभी प्लेऑफ में जगह बना सकती है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स दो टीम ऐसी हैं जिनका प्लेऑफ में पहुंचना लगभग पक्का माना जा रहा है। लेकिन बाकी टीमों को अभी इसके लिए लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच यह मुकाबला खेला जा रहा है। मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। जबकि फैंस इस मुकाबले का आनंद जियो सिनेमा एप पर फ्री में भी उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडोर्फ।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications