MI vs PBKS: सूर्या-ग्रीन की तूफानी पारी के बावजूद मुंबई इंडियंस को मिली हार, पंजाब ने 13 रन से जीता मैच

Mumbai Indians vs Punjab Kings: मुंबई इंडियंस को अपने घर पर पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा है। लगातार तीन जीत के बाद मुंबई को हार झेलनी पड़ी है।

Mumbai Indians vs Punjab Kings

MI vs PBKS , 29th Match, Indian Premier League 2023: वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए हाई स्कोरिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थी, लेकिन अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी कर मुंबई को जीत से रोक दिया। पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हरा दिया।

सूर्यकुमार ने खेली कमाल की पारी: सूर्य़कुमार यादव ने पंजाब के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 26 गेंदों में 57 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने सात चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। वहीं नाथन एलिस ने कैमरन ग्रीन को सैम करन के हाथों कैच कराया। ग्रीन ने 43 गेंदों में 67 रन की पारी खेली।

कैमरुन ग्रीन ने जड़ा अर्धशतक: मुंबई इंडियंस के लिए कैमरुन ग्रीन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। कैमरुन ग्रीन 43 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाने का काम किया। कैमरुन ग्रीन ने शुरुआती ओवर में थोड़ा समय लिया, लेकिन सेट होने के बाद उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

रोहित ने बनाए 44 रन: इस बड़े रन चेस में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने विस्फोटक पारी खेली। रोहित 27 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 44 रन की पारी में खेलने में कामयाब रहे। लियम लिविंगस्टोन ने रोहित शर्मा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पंजाब को बड़ी सफलता दिलाई।

पंजाब ने बनाए थे 215 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 214 रन बनाए थे। पंजाब के कप्तान सैम करन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पंजाब के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। इन दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

आखिरी 6 ओवर में 109 रन: पंजाब किंग्स की टीम ने आखिरी 6 ओवर में 109 रन बनाने का काम किया। अर्जुन तेंदुलकर के 16वें ओवर में सबसे अधिक 31 रन दिए। इसके बाद मुंबई के सभी गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई। आखिरी पांच ओवर में पंजाब ने 96 रन बनाए और चार विकेट गंवाए।

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (सी), इशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।

पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (सी), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+