MI vs PBKS: सैम करन की तूफानी पारी, पंजाब किंग्स ने बनाया बड़ा स्कोर
MI vs PBKS score: सैम करन के बाद जितेश शर्मा ने भी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर पंजाब को 200 पार पहुंचा दिया।

MI vs PBKS Match: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंजाब की टीम ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 214 रनों का बड़ा स्कोर हासिल किया। सैम करन ने शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।
टॉस हारकर पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स की खराब शुरुआत रही। मैथ्यू शॉर्ट 11 रन बनाकर आउट हो गए। यहां से प्रभसिमरन और अथर्व तायडे मिलकर स्कोर 65 तक लेकर गए। इस दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन को आउट करते हुए यह साझेदारी तोड़ दी। प्रभसिमरन 26 रन बनाकर आउट हो गए।
लियाम लिविंगस्टोन का बल्ला नहीं चल पाया। वह 10 के निजी स्कोर पर चलते बने। अथर्व तायडे 29 रन बनाकर चलते बने। सोलहवें ओवर में अर्जुन तेंदुलकर को जमकर रन पड़े। सैम करन और हरप्रीत भाटिया ने मिलकर अर्जुन तेंदुलकर के एक ओवर में 31 रन ठोके।
हरप्रीत भाटिया ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 41 रन बनाये। उनको कैमरन ग्रीन ने पवेलियन भेजा। सैम करन ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमा दिया। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की पारी खेली। वह आर्चर की गेंद पर आउट हुए।
अंत में जितेश शर्मा ने तूफानी बैटिंग करते हुए कैमियो खेला। उन्होंने 7 गेंदों का सामना करते हुए 25 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के आए। इस तरह पंजाब किंग्स की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 214 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। कैमरन ग्रीन और पीयूष चावला ने मुंबई के लिए 2-2 विकेट झटके।
दोनों टीमों की एकादश
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (सी), इशान किशन (डब्ल्यू), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
पंजाब किंग्स: अथर्व तायडे, प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, सैम क्यूरन (सी), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), हरप्रीत सिंह भाटिया, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications