Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - मुंबई vs पंजाब, गुजरात vs लखनऊ

IPL 2023 Kal Ka Match, MI vs PBKS LSG vs GT Kaun Jita: आईपीएल में शनिवार को डबल हेडर मुकाबला खेला गया। पहले मैच में गुजरात ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक करीबी मैच में हरा दिया।

Mumbai Indians vs Punjab Kings

IPL 2023 Kal Ka Match, MI vs PBKS LSG vs GT Kaun Jita: रविवार को खेले गए आईपीएल डबल हेडर में मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब के हाथों 13 रन से हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 214 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 201 रन ही बना सकी। इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ को 7 रन से हराने का काम किया।

पंजाब ने बनाया था बड़ा स्कोर: मुंबई के सामने पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाने का काम किया। पंजाब के लिए कप्तान सैम करन ने कमाल की बल्लेबाजी की। सैम करन और हरप्रीत सिंह भाटिया ने मुंबई के खिलाफ चौके-छक्कों की बारिश कर दी। हरप्रीत 28 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए।

करन ने बनाए 55 रन: सैम करन ने शुरुआत में कुछ गेंदों को आराम से खेलने का काम किया। लेकिन पिच पर सेट होने के बाद उन्होंने तेज रफ्तार में रन बनाने की शुरुआत कर दी। 29 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेलकर पंजाब को 200 के पार पहुंचा दिया।

लखनऊ ने हारा जीता हुआ मुकाबला: इससे पहले आज के दिन में खेले गए मैच में गुजरात के खिलाफ लखनऊ को 7 रनों से हार मिली। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 128 रन ही बना सकी। लखनऊ को इस मैच में सात रन से हार का सामना करना पड़ा।

मोहित शर्मा रहे मैच के हीरो: गुजरात की जीत में मोहित शर्मा का सबसे बड़ा हाथ रहा है। आखिरी ओवर में मोहित को 12 रन डिफेंड करने थे। उन्होंने अपने इस ओवर में सिर्फ 4 रन ही खर्च किए। मोहित शर्मा ने इस दौरान केएल राहुल और मार्क्स स्टोइनिस का विकेट भी अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+