IPL 2023: सूर्यकुमार यादव के ऊपर लगा लाखों का जुर्माना, नितीश राणा को मिली सबसे बड़ी सज़ा

MI vs RCB Match: आईपीएल में आचार संहिता उल्लंघन के कई मामले सामने आ रहे हैं। लगातार इन मामलों के बाद कार्रवाई भी की जा रही है।

MI vs KKR

MI vs KKR, Suryakumar, Nitish Rana fined: आईपीएल में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत दर्ज करने का मौका मिला। हालांकि कुछ कोड ऑफ़ कन्डक्ट का उल्लंघन भी हुआ। कुछ मामलों का संज्ञान लेते हुए आईपीएल की तरफ से कार्रवाई हुई है। खिलाड़ियों के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।

केकेआर की पारी के दौरान मुंबई इंडियंस निर्धारित समय में ओवर पूरे कर पाने में नाकाम रही। मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव को इसका भुगतान करना पड़ा है। सूर्यकुमार यादव के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसकी घोषणा भी हो गई है।

आईपीएल की मीडिया एडवाइजरी में कहा गया है कि इस सीजन मुंबई इंडियंस ने न्यूनतम ओवरों से सम्बन्धित कोड ऑफ़ कंडक्ट का पहली बार उल्लंघन किया है। इस वजह से कप्तान सूर्यकुमार यादव के ऊपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

केकेआर के कप्तान नितीश राणा के ऊपर भी जुर्माना लगाया गया है। ऋतिक शोकीन की गेंद पर आउट होने के बाद गेंदबाज और राणा के बीच कहासुनी हो गई थी। मैदान पर माहौल काफी गर्म हो गया था। नितीश राणा के ऊपर 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है।

ऋतिक शोकीन को आईपीएल के आर्टिकल 2।5 के लेवल 1 का दोषी माना गया और जुर्माना लगाया गया। शोकीन के ऊपर 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना जड़ा गया है। इस खिलाड़ी ने भी अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इस तरह राणा और शोकीन दोनों के ऊपर जुर्माना लगाया गया है।

पिछले कुछ दिनों से देखा गया है कि आईपीएल में धीमे ओवर रेट के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। कई कप्तानों के ऊपर जुर्माना लगाया जा चुका है। मुंबई इंडियंस की तरफ से ऐसा पहली बार हुआ है। हालांकि मुंबई ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज कर ली।

मैच की बात करें तो केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 185 रनों का शानदार स्कोर खड़ा किया। वेंकटेश अय्यर के बल्ले से शतक आया। 15 साल बाद केकेआर के लिए आईपीएल का दूसरा शतक आया। मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+