जब 'धोनी रिव्यू सिस्टम' के दीवाने हुए फैंस, वानखेड़े स्टेडियम में गूंजने लगा 'We Want Dhoni', देखें Video
आठ अप्रैल के दिन मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में बेशक महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी नहीं की लेकिन उन्होंने महफिल जरूर लूट ली। जानें ऐसा क्या हुआ जो अब वायरल हो रहा है।

MI vs CSK: दिन था आठ अप्रैल का और जगह थी वानखेड़े स्टेडियम, जहां आईपीएल 2023 के पहले एल क्लैसिको में लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार जीत दर्ज की। येलो ब्रिगेड ने एकतरफा मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 27 गेंदों पर 61 रन बनाए, हालांकि धोनी को मैच में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के विकेट के पीछे शानदार कैच लेकर अंपायर के कॉल को चुनौती देते हुए डीआरएस लिया और बिना बल्ला उठाए कमाल कर दिया।
वानखेड़े स्टेडियम में दिखी धोनी के लिए फैंस की दीवानगी
दरअसल, जब धोनी रन चेज के दौरान बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे, उसी वक्त वानखेड़े स्टेडियम में भावुक दर्शकों ने एक लय के साथ तेज आवाज में महेंद्र सिंह धोनी के नाम को बार-बार लेना शुरू कर दिया, एक समय के लिए पूरे स्टेडियम में सिर्फ यही नाम सुनाई दे रहा था कि 'We Want Dhoni...We Want Dhoni' (हमें धोनी चाहिए, हमें धोनी चाहिए) अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धोनी के रिव्यू सिस्टम ने लूट ली महफिल
मुंबई बनाम चेन्नई के बीच शनिवार को महा-मुकाबला खेला गया। इस मैच में अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बनाए, तो रुतुराज गायकवाड़ ने भी टीम के स्कोर को बढ़ाने का काम किया, लेकिन हाई-वोल्टेज मुकाबले के बीच कुछ ऐसा हो गया कि पूरी महफिल महेंद्र सिंह धोनी यानी 'माही' ने लूट ली। वैसे तो धोनी अपने फैंस के बीच हमेशा छाए रहते हैं, लेकिन इस बार उनके चर्चा में आने की वजह धोनी का रिव्यू सिस्टम था। माही ने मुंबई के खिलाफ उस वक्त रिव्यू लिया, जब मुंबई के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर थे। उन्होंने गेंद पर बड़ा हिट लगाने के लिए हाथ खोले ही थे कि गेंद आसमान में दिखने की जगह सीधे विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी के दस्तानों में जा फंसी।
Recommended Video
महेंद्र सिंह धोनी ने हाथों में गेंद आते ही आउट की जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने यादव को नॉट आउट करार दे दिया, धोनी ने फिर अपने रिव्यू सिस्टम का इस्तेमाल किया। मतलब डीआरएस ले लिया। डीआरएस में स्पष्ट नजर आया कि गेंद सूर्यकुमार के बल्ले के किनारे को टच करती हुई निकली थी, और फिर क्या होना था अंपायर ने भी बिना किसी देरी के अपना फैसला बदल दिया, और यादव को वापस पवेलियन लौटना पड़ा। ऐसे में दर्शकों को धोनी का पुराना रिव्यू सिस्टम याद आ गया, जिसकी अब सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications