MI vs CSK: मुंबई दे सकती है चेन्नई को पटखनी, जानें क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े

MI vs CSK head to head: मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मजबूत दिखती है। दोनों टीमों के बीच हुए मैचों के आंकड़े यही कहानी बयाँ करते हैं।

MI vs CSK

IPL 2023, MI vs CSK Match: आईपीएल में मुंबई इंडियंस को आरसीबी के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मुंबई का दूसरा मुकाबला शनिवार को होना है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई की टीम अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी। ऐसे में मुंबई को एक जीत की तलाश रहेगी।

इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले गए दो मैचों में से एक बार जीत हासिल की है। चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में काफी बेहतरीन दिख रही है। ऐसे में मुंबई इंडियंस को निश्चित रूप से टक्कर मिलने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि दो बराबर की टीमों के बीच मुकाबले में कुछ भी हो सकता है। घरेलू कंडीशन के कारण मुंबई का पलड़ा भारी कहा जा सकता है।

मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स हेड टू हेड
मुंबई और चेन्नई के बीच अब तक कुल 34 आईपीएल मैच हुए हैं। इनमें मुंबई ने बाजी मारी है। 20 में मुंबई ने जीत दर्ज की और चेन्नई को 14 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है। मुंबई का चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर 219 रनों का है। वहीँ चेन्नई ने 218 रन सर्वाधिक बनाये हैं। दोनों टीमों के सबसे कम स्कोर की बात की जाए, तो मुंबई ने 136 रन बनाये हैं। वहीँ चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई के खिलाफ सबसे कम स्कोर 79 रनों का है। इस तरह हेड टू हेड में मुंबई इंडियंस की टीम बाजी मारती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
Mumbai Indians
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जोफ्रा आर्चर, अरशद खान
Chennai Super Kings
एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+