IPL Auction 2023: मयंक अग्रवाल के लिए चेन्नई-हैदराबाद में हुई जंग, भारी राशि में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा
मयंक अग्रवाल को एक अच्छा अमाउंट मिलने के आसार पहले से थे, चेन्नई और हैदराबाद के बीच चली बिड वॉर में सनराइजर्स हैदरबाद ने जीत दर्ज की और उनको खरीद लिया।

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में मयंक अग्रवाल के ऊपर बड़ी बोली लगने के आसार थे और ऐसा देखने को भी मिला। मयंक अग्रवाल को लेकर कई टीमों के बीच बिड वॉर देखने को मिली लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने अंत तक बिडिंग करते हुए उनको अपनी टीम में शामिल कर लिया। इस तरह पिछली बार पंजाब के कप्तान इस बार हैदराबाद टीम में चले गए। उनको टीम में बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।
मयंक अग्रवाल को खरीदने के लिए हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों की तरफ से मयंक को खरीदने के लिए पहले से ही मन बनाया हुआ था। यही कारण था कि दोनों तरफ से बिड वॉर चलती रही। अंत में हैदराबाद ने बाजी मारी और मयंक को 8 करोड़ 25 लाख रूपये की भारी राशि के साथ खरीद लिया। मयंक अग्रवाल के लिए बोली बेस प्राइस एक लाख रूपये से शुरू हुई थी और इतनी लम्बी चली गई।
Recommended Video
मयंक अग्रवाल को बनाया जा सकता है कप्तान
हैदराबाद के दिमाग में एक और चीज भी होगी। मयंक को हैदरबाद का कप्तान बनाया जा सकता है। मयंक अग्रवाल को आईपीएल में कप्तानी करने का अच्छा अनुभव है। इसे देखते हुए उनके ऊपर इतनी भारी रकम लगाई गई है। माना जा रहा है कि मयंक अग्रवाल को हैदराबाद अपने साथ बतौर कप्तान जोड़ सकती है।
पंजाब किंग्स के लिए पिछले सीजन कप्तानी करने वाले मयंक अग्रवाल को इस बार रिलीज कर दिया गया था। उनकी जगह शिखर धवन को कमान थमाई गई थी। इसके बाद मयंक अग्रवाल नीलामी पूल में आ गए थे। माना जा रहा था कि मयंक को हैदराबाद टीम अपने साथ जोड़ेगी और नीलामी में यह साबित हो गया। हैदराबाद ने उनके लिए एक निश्चित राशि तक बोली लगाने का निर्णय लिया था और उनको सफलता मिल गई। देखना होगा कि आने वाले समय में उनको कप्तानी मिलती है कि नहीं।












Click it and Unblock the Notifications