IPL 2023: गुजरात टाइटंस में दसुन शनाका की एंट्री, गौतम गंभीर ने बताया था सबसे महंगा खिलाड़ी

IPL 2023, Dasun Shanaka News: गुजरात टाइटंस के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। चोट इतनी गहरी थी कि वह इस पूरे सीजन के लिए आईपीएल से बाहर हो गए।

Gujarat Titans

IPL 2023 Dasun Shanaka To Replace Injured Kane Williamson: श्रीलंका टीम के कप्तान दासुन शनाका को गुड न्यूज मिली है। लंबे समय से आईपीएल में खेलने का सपना देखने वाले दासुन शनाका जल्द ही गुजरात टाइटंस की जर्सी में नजर आएंगे। गुजरात की टीम ने बीच आईपीएल में ही दासुन शनाका को अपने साथ जोड़ लिया है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

विलियमसन की जगह शनाका को मौका

गुजरात टाइटंस ने चोटिल खिलाड़ी केन विलियमसन की जगह श्रीलंका के दासुन शनाका को टीम में शामिल किया है। विलियमसन को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मैच में फील्डिंग करते समय चोट आ गई थी। घुटने में गंभीर चोट लगने के कारण वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए। ऐसे में वह अपने देश न्यूजीलैंड वापस लौट गए हैं। विलियमसन का वहीं पर इलाज कराया जाएगा।

आईपीएल में पहली बार खेलेंगे शनका

श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका आईपीएल में डेब्यू करेंगे। गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने साथ शामिल कर लिया है। हाल ही में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान दासुन शनाका ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। हालांकि, यह दौरा आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद आयोजित किया गया था। यही वजह रही कि दासुन शनाका को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

गंभीर ने बताया था सबसे महंगा खिलाड़ी

भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में दासुन शनाका ने 254.55 की स्ट्राइक रेट से 22 गेंदों पर उन्होंने 56 रन बनाए थे। शनका की इस पारी को देखने के बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया था। गौतम ने कहा कि अगर दासुन शनाका का प्रदर्शन ऑक्शन से पहले आता तो वह मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी होते। गंभीर ने कहा था कि शनाका इतने महंगे बिकते कि उन्हें खरीदने के लिए हमारे पास पैसे ही नहीं होते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+