डेथ ओवर में 'कैप्टन कूल' बल्ले से मचाते हैं तबाही, धोनी के नाम 20वें ओवर में सबसे अधिक 6 लगाने का रिकॉर्ड

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL करियर में 20वें ओवर में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लिया है।'कैप्टन कूल'ने टूर्नामेंट में अब तक 20वें ओवर में कुल 59 छक्के लगाए हैं।

MS Dhoni

MS Dhoni in IPL 2023: आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की शानदार फॉर्म लगातार जारी है। इस बार उनके बल्ले से चौके-छक्के भी खूब देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही धोनी ने टूर्नामेंट के 20वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आईपीएल में 20वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है।

आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड धोनी के नाम
दरअसल, 'कैप्टन कूल' आईपीएल में 20वें ओवर में बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 20वें ओवर में कुल 59 छक्के लगाए हैं। इस रिकॉर्ड में धोनी के बाद कीरोन पोलार्ड का नाम आता है, जोकि 33 छक्के लगातार दूसरे स्थान पर हैं, इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रवींद्र जडेजा और चौथे स्थान पर हार्दिक पांड्या हैं।

धोनी ने 20वें ओवर में 59 छक्कों के साथ लगाए 49 चौके
इतना ही नहीं कैप्टन कूल ने अपने करियर के टी20 मैच के 20वें ओवर में 59 छक्के के अलावा 49 चौके भी जड़े हैं। इससे भी बड़ी बात ये है कि उन्होंने आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में 15 बार 2 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा एमएस धोनी ने 20वें ओवर में अब तक 290 गेंद पर 790 रन बनाए हैं।

शानदार फॉर्म में हैं 'कैप्टल कूल'
महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल के 16वें सीजन में भी खूल बल्ला चला है, हालांकि, ये अलग बात है कि उन्हें अधिक गेंद खेलने को नहीं मिली हैं। धोनी को अब तक 6 पारियों में खेलने का मौका मिला है, जिसमें उन्होंने 211.4 स्ट्राइक रेट से 74 रन बनाए हैं। सीएसके के कप्तान ने पहली पारी में 7 गेंद खेलकर नाबाद 14 रन बनाए, दूसरी पारी में तीन गेंद पर 12 रन बनाए, तीसरी पारी में 17 गेंद खेलकर नाबाद 32 रन बनाए, जबकि चौथी पारी में एक गेंद पर नाबाद एक रन, पांचवीं पारी में तीन गेंद पर नाबाद दो रन और छठी पारी में 4 गेंद पर नाबाद 13 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+