IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स में मुंबई का खिलाड़ी शामिल, जयदेव उनादकट की जगह लेगा

जयदेव उनादकट कंधे में चोट की वजह से लीग से हट गए और उनकी जगह अब नए खिलाड़ी की घोषणा की गई है।

Jaydev Unadkat

LSG announced Jyadev Unadkat replacement: लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के बाहर होने के बाद अब तक कोई खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल नहीं किया गया था लेकिन इस बार ऐसा हो गया है। लखनऊ ने अपनी टीम में एक अनकैप्ड खिलाड़ी को शामिल करने की घोषणा कर दी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई के सूर्यांश शेगडे को टीम में शामिल कर लिया है। उनको 20 लाख रुपये बेस प्राइस के साथ टीम में लिया गया है। लखनऊ की टीम फ़िलहाल प्लेऑफ़ की दौड़ में बनी हुई है। ऐसे में एक रिप्लेसमेंट को शामिल करने की आवश्यकता महसूस होने पर ऐसा किया गया है।

जयदेव उनादकट नेट अभ्यास के दौरान चोटिल हो गए थे। उनको कंधे में चोट लगी थी। गेंदबाजी के दौरान लगी चोट के कारण उनको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। अब वह नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं। वहां चोट से रिकवर कब तक होंगे, यह देखने वाली बात होगी। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल भी चोटिल होकर आईपीएल से बाहर हो गए थे।

सूर्यांश घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं और उनकी उम्र 20 साल है। वह बतौर ऑल राउंडर खेलते हैं। उनको मुंबई की रणजी टीम में भी पिछले सेशन में शामिल किया गया था। हालांकि वहां एक भी मुकाबला खेलने का मौका वह प्राप्त नहीं कर पाये थे। अंडर 25 राज्य की ए टीम के लिए टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने 12 विकेट झटके और 184 रन जड़े।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। अंक तालिका में 15 अंकों के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर है। फ़िलहाल चेन्नई सुपर किंग्स नम्बर दो और गुजरात नम्बर एक पर है। गुजरात ने प्लेऑफ़ में जगह बना ली है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दीपक हूडा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान, काइल मेयर्स, यश ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, युधवीर सिंह चरक, अमित मिश्रा, आवेश खान, अर्पित गुलेरिया, करुण नायर, मनन वोहरा, मार्क वुड, रोमारियो शेफर्ड, करण शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+