LSG vs SRH Winner Prediction: कौन होगा आज आईपीएल के मैच का विजेता
SRH vs LSG Winner Prediction: आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला है। कौन जीतेगा आज का मैच

LSG vs SRH Prediction: आईपीएल 2023 में आज लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला करेगी। यह आईपीएल के 16वें सीजन का दसवां मैच है जहां दोनों ही टीमों के पास साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी उपलब्ध है। लखनऊ की टीम ने पिछली बार जब इस मैदान पर खेला था तो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मात दी थी लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्हें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके ने 12 रनों से हरा दिया था।
लखनऊ सुपर जायंट्स- लखनऊ की टीम के लिए काइल मेयर्स ने अब तक जबरदस्त ओपनिंग करते हुए दो अर्धशतकीय पारियां खेली है। लेकिन केएल राहुल, दीपक हुड्डा और कुणाल पांड्या जैसे भारतीय खिलाड़ी अभी अपने रंग में नहीं आ पाए हैं और ना ही मार्कस स्टोइनिस बहुत अच्छे दिखाई दिए हैं। हालांकि निकोलस पूरन ने जरूर निचले क्रम पर अच्छे संकेत दिए हैं।
इसके अलावा आयुष बडोनी उभरती हुई युवा प्रतिभा है वहीं गेंदबाजी में मार्क वुड और रवि बिश्नोई अभी तक स्टैण्डआउट प्लेयर रहे हैं। आज भी इन दो गेंदबाजों पर नजर रहेगी।
Recommended Video

सनराइजर्स हैदराबाद- दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को उनके घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स ने 72 रनों से करारी मात दी थी। पिछली बार यह टीम अपने कप्तान एडन मार्करम के बिना उतरी थी और भुवनेश्वर ने कप्तानी की थी लेकिन नियमित कप्तान लौट आए हैं और इस टीम को अपने नए खिलाड़ियों के साथ एकजुट प्रदर्शन करके दिखाना होगा जिसमें मयंक अग्रवाल और हैही ब्रूक के नाम भी शामिल है जो इस सीजन में टीम के साथ नए जुड़े हैं।
सनराइजर्स की टीम काफी दमदार है लेकिन उन्हें अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा लखनऊ को मिलने जा रहा है। उनके पास बढ़िया टीम है जो आज सनराइजर्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। मुकाबला काफी करीब होने की उम्मीद है क्योंकि ना केवल एडन मार्करम लौट आए हैं बल्कि बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हेनरिक क्लासेन सनराइजर्स की टीम से जुड़ गए हैं।
कौन जीत सकता है आज का मैच- लखनऊ सुपर जायंट्स
आज का मैच कब होगा- ये मैच लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा और शाम 7:30 पर शुरू होगा।
आज का मैच कहां होगा- यह मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications