LSG vs RCB: कोहली और गंभीर पर हुई ऐसी कार्रवाई जो उन्हें हमेशा याद रहेगी, नवीन उल हक को भी कड़ी सजा

LSG vs RCB: कोहली और गौतम गंभीर के बीच मैदान पर जबरदस्त कहासुनी हुई थी, इसके बाद अब दोनों पर कार्रवाई की गई है।

Virat Kohli

LSG vs RCB Virat Kohli fined: लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच मुकाबले के बाद मैदान पर गर्मागर्म बहस और फेस ऑफ़ देखने को मिला था। विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जोरदार बहस हुई थी। इसके बाद कोहली और गौतम गंभीर के बीच भी फेस ऑफ़ हुआ था। अब आईपीएल ने कड़ी कार्रवाई की है।

आईपीएल की तरफ से विराट कोहली और गौतम गंभीर के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। नवीन उल हक के ऊपर 50 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा है। विराट कोहली को अमित मिश्रा और अंपायर से भी उलझते देखा गया था। मैदान पर माहौल काफी गर्म हो गया था।

इस जोरदार झगड़े के बाद तय माना जा रहा था कि कड़ा एक्शन होगा और यही हुआ है। आईपीएल की तरफ से बिना देरी किये कार्रवाई की गई है। कोहली और गौतम गंभीर के फेस ऑफ़ का वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया था।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ के खिलाड़ी नवीन उल हक के साथ कोहली की कहासुनी देखने को मिली थी। मुकाबला समाप्त होने के बाद काइल मेयर्स और कोहली बात कर रहे थे। इस दौरान गंभीर आते हैं, उनको वहां से लेकर चले जाते हैं। कुछ देर बाद नवीन उल हक से हाथ मिलाते हुए कोहली का झगड़ा होता है।

वहां से गौतम गंभीर की भी इस झगड़े में एंट्री हो जाती है। इसके बाद गंभीर और कोहली के बीच कुछ बातें होती हैं। अमित मिश्रा ने बीच में आकर दोनों को शांत कराया। इस दौरान केएल राहुल भी वहां आ गए।

थोड़ी देर बाद ही केएल राहुल ने नवीन उल हक और कोहली के बीच मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन नवीन ने बात करने से ही मना कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है। इसके बाद अब बीसीसीआई ने सजा का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+