LSG vs RCB: बैंगलोर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दोनों टीमों में हुए बड़े बदलाव, जानें प्लेइंग 11
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, Toss Updates: आरसीबी और लखनऊ दोनों टीमों के लिए इस मैच जीत हासिल करना जरूरी है।

LSG vs RCB, 43rd Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच सोमवार को एक अहम मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
फाफ-कोहली की जोड़ी ने किया कमाल: इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की जोड़ी ने जमकर रन बरसाए हैं। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अब तक आईपीएल 2023 में पांच-पांच अर्धशतक जड़ने में सफलता हासिल की है। सोमवार को भी इन दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
आरसीबी ने जीते हैं दो मैच: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पलड़ा भारी रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए हैं। इन तीन मैचों में आरसीबी की टीम दो बार मुकाबले को अपने नाम करने में सफल रही है। जबकि एक मैच लखनऊ ने जीतने का काम किया है।
आरसीबी के लिए जीत जरूरी: आरसीबी को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आरसीबी को केकेआर ने 21 रनों से हराया था। आरसीबी की टीम इस हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में खिसक कर छठे नंबर पर पहुंच गई है। आरसीबी को लखनऊ के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करने की होगी।
लखनऊ ने जीता था पहला मैच: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सीजन का पहला मुकाबला हाई स्कोरिंग रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और मैच जीत लिया। लखनऊ की ओर से मार्क्स स्टोइनिस और निकलोस पूरन ने मैच विनिंग नॉक खेली थी।
आरसीबी के मिडल ऑर्डर को बनाने होंगे रन: आरसीबी की सबसे बड़ी समस्या मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों का फ्लॉप होना है। विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सकता है। आरसीबी की यही कमजोरी बाकी टीमों ने परख ली है। आरसीबी के मिडल ऑर्डर बल्लेबाजों को रन बनाना होगा।
ऐसे देखें लाइव मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर किया जाएगा। इस मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर की जाएगी। जहां फैंस फ्री में मैच का मजा उठा सकते हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।












Click it and Unblock the Notifications