Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka IPL Match: आरसीबी ने लिया बदला, लखनऊ को घर में घुसकर हराया, 18 रन से जीता मैच

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore: आरसीबी ने लखनऊ को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया। एक लो स्कोरिंग मैच में आरसीबी को जीत मिली है।

Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore

LSG vs RCB, 43rd Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शानदार जीत हासिल कर ली है। आरसीबी ने 18 रन से मुकाबले को अपने नाम किया। 127 रन का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 108 के स्कोर पर ही आल आउट हो गई। आरसीबी ने इसके साथ ही इस सीजन की अपनी पांचवीं जीत हासिल की।

लखनऊ की खराब शुरुआत: 127 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। पारी की दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने काइल मेयर्स को अनुज रावत के हाथों कैच आउट करा दिया। काइल मेयर्स अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं हो सके। इसके बाद लखनऊ की तरफ से विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया।

पावरप्ले में ही गंवा दिए 4 विकेट: लखनऊ ने रनों का पीछा करते हुए शुरुआती छह ओवर में ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पांड्या को विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा आरसीबी को दूसरी सफलता दिलाई। वानिंदु हसरंगा ने दीपक हुड्डा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। लखनऊ ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए।

आरसीबी ने बनाए थे 126 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 126 रन बनाए थे। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने एक बार फिर टीम के लिए अहम रन बनाने का काम किया। अमित मिश्रा ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजने का काम किया।

कोहली-फाफ की बेहतरीन शुरुआत: इस सीजन में आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत उसकी ओपनिंग जोड़ी रही है। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने टीम को संभली शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन इसके बाद आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

प्लेसिस ने बनाए 44 रन: बल्लेबाजी के लिए इस मुश्किल पिच पर प्लेसिस ने एक छोर से टीम को संभालने का काम किया। उन्होंने 40 गेंदों में 44 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक चौका और एक छक्का निकला। प्लेसिस के अलावा विराट कोहली ने भी टीम के लिए जरूरी 31 रन बनाए।

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+