IPL 2023: RCB को दिलाई जीत, गेंदबाजों में फूंकी जान, दिग्गज हैरान, कहा- उसे अब आईपीएल नहीं खेलना चाहिए
Lucknow Super Giants vs Royal Challengers Bangalore, Josh Hazlewood: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोमवार को लखनऊ के खिलाफ एक लो स्कोरिंग मुकाबले को अपने नाम कर लिया है।

LSG vs RCB, 43rd Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। आरसीबी और लखनऊ के बीच खेला गया यह मुकाबला सुर्खियों में अब तक बना हुआ है। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच जोरदार बहस देखने को मिली।
जोश हेजलवुड की दमदार वापसी: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने लखनऊ के खिलाफ मैच में वापसी की। इस सीजन जोश हेजलवुड का यह पहला मुकाबला रहा और मैदान पर आते ही उन्होंने गेंदबाजी विभाग को काफी मजबूती दी। लखनऊ के बल्लेबाजों पर इस मैच के दौरान आरसीबी के गेंदबाजों पूरी तरह से हावी नजर आए।
3 ओवर में दिए 15 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन ही बना सकी। लखनऊ को इस छोटे टोटल पर रोकने में जोश हेजलवुड ने भी बड़ा अहम रोल निभाया। हेजलवुड ने तीन ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च कर दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की।
प्रदर्शन पर जताई खुशी: मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जोश हेजलवुड ने वापसी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैदान में आकर खेलना काफी शानदार रहा। ट्रेनिंग में और मैच खेलने में काफी अंतर होता है। इस वक्त मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। बता दें कि हेजलवुड चोट के कारण लंबे समय से मैदान से दूर थे।
क्लार्क ने उठाया सवाल: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने जोश हेजलवुड के आईपीएल में हिस्सा लेने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि हेजलवुड को आईपीएल में नहीं खेलना चाहिए बल्कि उन्हें आगामी एशेज सीरीज पर ध्यान देना चाहिए। क्लार्क के मुताबिक वह आईपीएल खेलकर टेस्ट की तैयारी नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications