LSG vs PBKS: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, शिखर धवन बाहर, जानें प्लेइंग 11

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings Toss Updates: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

Lucknow Super Giants vs Punjab Kings

LSG vs PBKS, 21st Match, Indian Premier League 2023: लखनऊ के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। शिखर धवन की गैर मौजूदगी में सैम कर्रन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। धवन निगल इंजरी के कारण इस मैच का हिस्सा नहीं हैं, जिसका फायदा लखनऊ को मिल सकता है।

स्टोइनिस और पूरन पर रहेगी नजर: केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। लखनऊ ने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ एक हारा हुआ मैच जीत लिया था। मार्क्स स्टोइनिस और निकलोस पूरन पर एक बार फिर फैंस की नजरें बनी रहेगी।

लखनऊ सुपर जायंट्स का शानदार प्रदर्शन: लखनऊ की टीम ने 16वें सीजन में चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है। टीम का बैलेंस शानदार नजर आ रहा है। ऐसे में पंजाब के खिलाफ भी टीम जीत के इस सिलसिले को ऐसे ही बरकरार रखना चाहेगी। लखनऊ की बल्लेबजी उनकी ताकत रही है।

पंजाब को मिली थी हार: पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो लखनऊ को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के पास हिसाब बराबरी करने का मौका होगा। लेकिन इसके लिए पंजाब के बल्लेबाजों को रन बनाने होंगे। पंजाब के बल्लेबाज अब तक अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं रहे हैं।

पंजाब के लिए जीत जरूरी: पंजाब ने जीत के साथ आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज किया था। लेकिन पिछले दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में लखनऊ के खिलाफ टीम की कोशिश जीत हासिल करने की होगी। पंजाब किंग्स में आज कुछ बड़े फेर बदल देखने को मिले हैं।

यहां देख सकते हैं मैच: लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के कई चैनल्स पर देख सकते हैं। जहां अलग-अलग भाषाओं में मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में देखा जा सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (सी), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), आयुष बडोनी, अवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम क्यूरन (c), जितेश शर्मा (w), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+