LSG vs PBKS Winner Prediction: लखनऊ और पंजाब की टीमों की भिड़ंत, कौन होगा आज के मैच का विजेता
LSG vs PBKS Today Match Winner Prediction: आज इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एलएसजी वर्सेस पीबीकेएस का मुकाबला है। आइए देखते हैं इस मैच का संभावित विजेता कौन है।

LSG vs PBKS Winner Prediction in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 21 में आज शाम लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। लखनऊ जहां अंक तालिका में शान से नंबर दो पर बैठा है तो वहीं पंजाब किंग्स अभी छठे स्थान पर है।
हाल की फॉर्म- हालिया फॉर्म की बात करें तो लखनऊ सुपरजाइंट्स ने पहला मुकाबला जीतने के बाद दूसरे मैच को हारा था लेकिन फिर अगले दो मैच लगातार जीते। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम ने शुरुआत के दो मैच जीतने के बाद दो मैच हारे हैं।
दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पिछले सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराया था। आईपीएल लीग में इन दोनों के बीच में दूसरा मुकाबला होने जा रहा है।
लखनऊ की टीम इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जबरदस्त रिकॉर्ड रखती है। उन्होंने मौजूदा सीजन की शुरूआत अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से मात देकर की थी। फिर उन्होंने इसी स्टेडियम पर अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीता। ऐसे में सुपरजाइंट्स की टीम अपने होम ग्राउंड पर आज हैट्रिक लगाने भी उतरेगी।
टीम कॉन्बिनेशन के हिसाब से भी लखनऊ की टीम कहीं अधिक संतुलित नजर आती है। केएल राहुल और दीपक हुड्डा के बहुत अच्छी लय ना पकड़ने के बावजूद मार्कस स्टोइनिस, कुणाल पांड्या, निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया है। आयुष बडोनी ने लगातार छोटी-छोटी पारियां खेली है। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और मार्क वुड का कोई जवाब नहीं है।
दूसरी और पंजाब की टीम की समस्या शिखर धवन के ऊपर ओवर डिपेंडेंसी है। प्रभसिमरन सिंह ने एक मुकाबले में शानदार 60 रन किए थे लेकिन पिछले दो मैचों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए हैं। भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, सैम करन जैसे बल्लेबाज अपने पिछले मुकाबले में काफी धीमी बल्लेबाजी करते रहे थे।
LSG vs PBKS कौन जीतेगा आज का मैच- आज के मुकाबले में अपने होम ग्राउंड पर शानदार रिकॉर्ड रखने और हालिया फॉर्म को देखते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम संभावित विजेता होगी।












Click it and Unblock the Notifications