LSG vs GT: हार्दिक पांड्या ने दिया नये खिलाड़ी को मौका, लखनऊ की टीम करेगी गेंदबाजी

LSG vs GT Match: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस ने मजबूत टीम उतारने का प्रयास किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं।

LSG vs GT

LSG vs GT Match Toss and Playing 11: आईपीएल का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इसमें गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। गुजरात के लिए नूर अहमद डेब्यू कर रहे हैं। पांड्या ने धीमा विकेट होने की संभावना जताते हुए बैटिंग का चयन किया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन अब तक धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। लखनऊ ने 6 मैच खेलकर 4 में जीत हासिल की है। तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे स्थान पर मौजूद है। पहले नम्बर पर फ़िलहाल राजस्थान रॉयल्स का नाम है। इस मैच में जीतकर लखनऊ नम्बर एक बन सकती है।

गुजरात टाइटंस ने शुरुआत अच्छी की थी लेकिन बाद में चीजें खराब हो गई। कुछ मैचों में गुजरात को पराजय का सामना करना पड़ा था। 5 मैचों में से तीन जीत के साथ गुजरात ने अंक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया है। गुजरात के पास भी डीके अहम अंक हासिल करने का मौका है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव की बात कही। राहुल ने कहा कि अमित मिश्रा टीम में शामिल किये गए हैं। युधवीर इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। राहुल ने कहा कि हर बार किसी न किसी खिलाड़ी ने बेहतर खेलकर टीम को जिताया है।

हार्दिक पांड्या ने कहा कि चेज करते हुए हम अपने रिकॉर्ड को लेकर चिंतित नहीं हैं। विकेट पहले बैटिंग के लिए अच्छा लग रहा है। पांड्या ने नूर अहमद को अल्जारी जोसेफ की जगह टीम में शामिल करने की बात कही।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हूडा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (कीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

गुजरात टाइटंस: रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni ने IPL में लिख दिया नया इतिहास, बतौर Wicket Keeper नई उपलब्धि | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+