मैंने कभी स्लेजिंग की शुरुआत नहीं की, नवीन उल हक के नए VIDEO ने फिर ताजा किया कोहली से जुड़ा मामला

नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच इस महीने की शुरुआत में जो मामला हुआ था उससे जुड़े हुए एक सवाल का जवाब अफगानी तेज गेंदबाज ने दिया है और एक वीडियो वायरल हो रहा है।

 LSG Pacer Naveen Ul Haq

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में इस महीने की शुरुआत में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज naveen-ul-haq के बीच गरमा गरम बातचीत देखी गई। मैच की समाप्ति के बाद विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच भी एक कहासुनी देखी गई।

यह लखनऊ सुपरजायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला था। मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। यह मामला आईपीएल के सीजन के सबसे विवादित मामला है जिसके बाद नवीन और कोहली दोनों अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिना एक दूसरे पर डायरेक्ट निशाना साधे कुछ ना कुछ ऐसी पोस्ट करते रहे हैं जो माना जाता है कि एक दूसरे के लिए ही की जा रही है।

अब naveen-ul-haq और उनकी टीम के साथी आवेश खान के बीच हल्की फुल्की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आवेश खान और नवीन दोनों पर्ची निकालते हैं और उसमें जो लिखा होता है उसके हिसाब से बातें करते हैं।

इसी चैट के दौरान आवेश खान ने नवीन से एक सवाल पूछा क्या- उन्होंने फील्डिंग मैदान में किसी को गाली दी है?

इसके बाद दोनों ही हंसने लगे क्योंकि सभी जानते हैं हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ नवीन के साथ क्या मामला हुआ था। लेकिन नवीन ने साफ कहा कि उन्होंने कभी सामने से किसी को गाली नहीं दी।

नवीन ने इस वीडियो में कहा कि, मैंने किसी को कभी गाली देने की शुरुआत नहीं की क्योंकि यह मेरी आदत में नहीं है। हां, एक फर्स्ट क्लास मैच में क्या हुआ था, ये बता देता हूं। मैं नॉन स्ट्राइकर एंड पर बैटिंग कर रहा था और सामने वाले बल्लेबाज को स्लेजिंग की जा रही थी।

"उस समय सिली प्वाइंट पर एक फील्डर खड़ा था जिसकी नई-नई शादी हुई थी। वह कह रहा था- 'यह लास्ट विकेट है इसको जल्दी से खत्म करो। मुझे घर जाना है और कुछ काम निपटाना है। मेरी कल ही शादी हुई है।' तो यह एक मजेदार मामला था जो घटित हुआ।"

लखनऊ टीम आईपीएल में इस समय 5वें स्थान पर है क्योंकि उन्होंने 11 मैचों में पांच जीत और पांच हार के साथ 11 ही अंक जुटाए हैं। उनका चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक मैच बारिश के चलते धुल गया था। दूसरी और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम छठे स्थान पर है और लखनऊ से एक अंक पीछे हैं। आरसीबी की टीम ने छह हार और पांच जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+