IPL 2023: जानिए महेंद्र सिंह धोनी क्यों कहलाते हैं 'थाला'? क्या है इसका मतलब?
MS Dhoni: आईपीएल 2023 का खिताब जीतने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे ज्यादा मैच (250) खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं पर आईपीएल का खिताब अपने नाम करके सफलता का परचम लहरा दिया है। इस जीत का सेहरा सभी खिलाड़ियों ने कप्तान धोनी के सिर बांधा है। महेंद्र सिंह धोनी वो कैप्टन हैं,जिन्होंने क्रिकेट के तीनों ही फार्मेंट में खुद को अव्वल साबित किया है। आईपीएल की CSK टीम का नेतृत्व वो शुरु से ही कर रहे हैं।
धोनी कहलाते हैं 'थाला'
मूल रूप से रांची के निवासी महेंद्र सिंह धोनी को तमिलनाडु में एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो कि अपने आप में बेहद खास है। खुद धोनी ने भी अपने कई इंटरव्यू में कहा है कि चेन्नई समेत पूरा तमिलनाडु उन्हें जब 'थाला' कहकर बुलाता है, तो वो पल उनके लिए अनमोल होता है, अपनी खुशी को वो शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जब से आईपीएल से जुड़ा हूं तब से ही लोग मुझे 'थाला' कहकर बुलाते हैं।
'थाला' का क्या अर्थ होता है?
क्या आप जानते हैं कि 'थाला' का क्या अर्थ होता है? तो चलिए आपको बताते हैं कि इसके बारे में, दरअसल 'थाला' तमिल का शब्द है, जिसका अर्थ होता है 'लीडर', 'नेता' या 'बॉस'।
' थलाइवा' का क्या मतलब होता है
इसी से शब्द ' थलाइवा' निकला है, जिसका अर्थ भी 'लीडर', 'नेता' या 'बॉस' होता है, जो कि आम तौर पर तमिल सिनेमा में भगवान का दर्जा प्राप्त एक्टर रजनीकांत के लिए प्रयोग किया जाता है।
धोनी लोगों के दिलों में धड़कते हैं...
इसमें कोई शक नहीं धोनी लोगों के दिलों में धड़कते हैं और ये सम्मान उन्होंने अपने शानदार खेल और कप्तानी से कमाया है, जिसके चलते हिंदुस्तान को कई बार विश्वपटल पर गौरवान्वित होने का मौका मिला है।
धोनी भी भावनाओं को काबू नहीं रख पाएं
आईपीएल 2023 का फाइनल बेहद रोमांचकारी था, सांसे रोक देने वाले मुकाबले में जब जडेजा ने आखिरी गेंद पर चौका जड़ा तो खुद कप्तान धोनी भी अपनी भावनाओं को काबू नहीं रख पाएं और उनकी आंखें खुशी से छलछला उठी थीं और अपनी खुशी उन्होंने जडेजा को गोद में उठाकर व्यक्त भी की।
सही मायनों में ये संन्यास लेने का यही वक्त
आम तौर पर अपने बारे में कम बात करने वाले धोनी ने जीत के बाद रिटायरमेंट से जुड़े सवाल पर पहली बार प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि 'अगर हालात की बात की जाए तो मेरे लिए सही मायनों में ये संन्यास लेने का यही वक्त है, मैं यहां बड़े ही साफ शब्दों में कह सकता हूं कि मैं विदा ले रहा हूं लेकिन मैं चेन्नई के सभी दर्शकों के प्यार और सम्मान के आगे नतमस्तक हूं और यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं लेकिन इसके लिए मेरी बॉडी को मेरा साथ देना होगा और अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना एक बड़ा चैलेंज होगा।'
माही पर जान छिड़कते हैं CSK फैंस
कुल मिलाकर धोनी ने यहां भी अपने प्रशंसकों के प्रेम और सम्मान को ही तवज्जो दिया। आपको बता दें कि आईपीएल 2023 का फाइनल खत्म होने के बाद खुद धोनी 3.30 AM पर मैदान पर आए और हाथ हिलाकर सभी फैंस को धन्यवाद दिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग जमकर माही के लिए कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications