KKR vs PBKS: कप्तान धवन ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम, विराट-धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के क्लब में हुए शामिल

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, Shikhar dhawan : केकेआर के खिलाफ शिखर धवन ने पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी पारी खेलने का काम किया।

Shikhar dhawan

KKR vs PBKS, 53rd Match, Indian Premier League 2023: कोलकाता के ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब का यह फैसला सही नहीं रहा और टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

पंजाब ने जीता टॉस: पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने कोलकाता की पिच पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आठ गेंद में तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। प्रभसिमरन सिंह शॉट खेलने की कोशिश में हर्षित राणा की गेंद पर विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज के हाथों कैच आउट हो गए।

शिखर धवन ने जड़ा अर्धशतक: एक छोर से पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टीम की बल्लेबाजी को संभालने का काम किया। शिखर धवन ने 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस सीजन शिखर धवन का यह तीसरा अर्धशतक रहा है। धवन ने अपनी पारी के दौरान कई आकर्षक शॉट्स लगाने का काम किया।

धवन ने बतौर कप्तान बनाए 1000 टी20 रन: शिखर धवन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बतौर कप्तान टी-20 में हजार रन बनाने वाले शिखर धवन चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। टी-20 क्रिकेट में हजार रन बनाने वाले धवन एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद चौथे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।

राणा ने लिया विकेट: पंजाब के कप्तान शिखर धवन का विकेट केकेआर के कप्तान नीतीश राणा ने लिया। नीतीश राणा ने शिखर धवन को वैभव अरोड़ा के हाथों कैच कराया। धवन ने 47 गेंद में 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का लगाया। धवन की पारी की बदौलत पंजाब सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

जितेश शर्मा ने बनाए 21 रन: शिखर धवन के अलावा जितेश शर्मा ने टीम के लिए तेज गति के साथ 21 रन बनाने का काम किया। भानुका राजपक्षे और लियाम लिविंगस्टोन इस अहम मुकाबले में बल्ले के साथ फ्लॉप रहे। लियम लिविंगस्टोन नौ गेंद में 15 रन बनाकर आउट हुए। जबकि भानुका राजपक्षे खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+