IPL 2023: 7 गेंदों पर 40 रन, आखिर ओवर में 31 रन, 1 ओवर में 5 छक्के, रिंकू सिंह ने बनाया गजब का रिकॉर्ड

KKR vs GT Match Hindi: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में जिस तरह की कमाल की बल्लेबाजी की है वह इस सीजन में लंबे समय तक याद रहने वाली है।

 Rinku Singh

KKR vs GT Match Today in Hindi: आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में आज पूरा T20 का चरम रोमांच देखने के लिए मिला। गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले में रिंकू सिंह हीरो साबित हुए जिन्होंने एक ऐसी पारी खेली कि सब हैरान रह गए। किसी को यकीन नहीं हुआ कि केकेआर ने यह मैच अंतिम ओवर में उलटफेर करके जीत लिया है।

हार गई थी केकेआर- इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए थे। जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स पूरी तरह से संघर्ष करते हुए 16.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर हार की ओर बढ़ रही थी।

असली हिटर जा चुके थे- केकेआर की टीम इस दौरान वेंकटेश अय्यर द्वारा बनाए 40 गेंदों पर 86 रनों के बावजूद तब ढहती हुई नजर आई जब राशिद खान ने लगातार तीन गेंदों पर आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर जैसे निचले क्रम के बड़े हिटर बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

Recommended Video

    IPL 2023: Vijay Shankar ने KKR के खिलाफ खेली तूफानी पारी, ठोका इतना तेज पचासा | वनइंडिया हिंदी

    18.4 ओवर के बाद आया तूफान- इसके बाद उमेश यादव क्रीज पर थे और रिंकू सिंह सिंगल लेकर काम चला रहे थे। तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह मैच अब बदलेगा। 18.4 ओवर तक रिंकू ने एक भी बाउंड्री नहीं लगाई लेकिन उन्होंने जोश लिटिल के इस ओवर की पांचवी और छठी गेंद पर चौक-छक्का जड़कर एक धुंधली उम्मीद को जिंदा कर दिया।

    20वां ओवर- अब केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। बाएं हाथ के यश दयाल ने ये ओवर फेंका। उमेश यादव ने बुद्धिमानी का काम करते हुए पहली गेंद पर सिंगल लिया और स्ट्राइक पर आए रिंकू ने दूसरी फुलटॉस गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का लगा दिया।

    अगली गेंद एक और फुलटॉस थी जिसको रिंकू ने बैकवर्ड स्क्वायर पर छक्के के लिए भेज दिया। दो फुलटॉस पर रिंकू के मुंह खून लगा देने वाले दयाल ने चौथी गेंद फिर फुलटॉस की और रिंकू ने फिर सिक्स लगा दिया। अब आखिरी दो गेंदों पर 10 रनों की दरकार थी।

    यश दयाल की खराब बॉलिंग- यश दयाल की बॉलिंग और रिंकू की बैटिंक के चलते अब फैंस को समझ में आने लगा था कि इस ओवर में रिंकू सिंह नहीं रुकने वाले हैं। यश दयाल की पांचवी गेंद धीमी गति से आई जिसको रिंकू ने आसानी से पढ़ा और छक्के के लिए भेज दिया।

    आखिरी गेंद पर चार चाहिए थे और अब ऐसा लगने लगा कि मैच में औपचारिकता ही बाकी है तो रिंकू ने एक और छक्का लगाकर साबित कर दिया कि उनके लिए जैसे आज के मैच में रन बनाना बाएं हाथ का काम था। बाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज यश दयाल चार ओवर में 69 रन पर अपनी टीम की हार का कारण बने।

    रिंकू सिंह ने बनाया आईपीएल रिकॉर्ड- रिंकू को 'प्लेयर ऑफ द मैच' दिया गया है। आईपीएल में अंतिम ओवर में आज सबसे ज्यादा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड बना है। इससे पहले 2016 में आरपीएस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में 23 रन अंतिम ओवर में बने थे। पिछले सीजन में गुजरात टाइटस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अंतिम ओवर में 22 रन बनाकर जीत हासिल की थी।

    1 ओवर में 5 छक्के किसने लगाए हैं- रिंकू सिंह आईपीएल के इतिहास में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। उनसे पहले क्रिस गेल ने 2012 में राहुल शर्मा की गेंदबाजी पर यह काम किया था। 2020 सीजन में शारजाह में शेल्डन कॉटरेल पर राहुल तेवतिया ये कर चुके हैं। वे उस मैच के बाद आईपीएल में एक बड़ा नाम बन चुके हैं।

    2021 में रवींद्र जडेजा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में हर्षल पटेल की गेंद पर 5 छक्के लगाए थे। वहीं पिछले सीजन में मार्कस स्टोइनिस और जेसन होल्डर शिवम मावी के एक ओवर में 5 छक्के लगा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+