IPL 2023: क्या यशस्वी अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज हैं ?

यशस्वी जायसवाल ने इस आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। दिग्गजों ने भी उनकी खुलकर तारीफ की है।

Jaiswal

IPL 2023 में यशस्वी जायसवाल की चमत्कारी बैटिंग की गूंज पूरी दुनिया में सुनायी देने लगी है। विश्व के दिग्गज क्रिकेटर माइकल वॉन ने यशस्वी को भविष्य का सुपर स्टार बताया है। जब यशस्वी ने कोलकाता के खिलाफ मात्र 13 गेंदों पर अर्धशतक लगाया तो विराट कोहली ने ट्वीट किया, वाह ! मैंने अपने करियर में जो कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियां देखी हैं उनमें से यह एक है। क्या प्रतिभावान खिलाड़ी है यह ! क्या यशस्वी अभी विश्व के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज हैं ?

विराट क्या सोचते हैं यशस्वी के बारे में ?

विराट कोहली राजस्थान की प्रतिदंव्द्वी टीम बैंगलोर के खिलाड़ी हैं। इस सीजन प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए कई टीमों के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्धा चल रही है। ऐसी स्थिति में अगर विराट कोहली विरोधी टीम के एक युवा बल्लेबाज की इतनी प्रशंसा कर रहे हैं तो उसमें जरूर कुछ स्पेशल टैलेंट है। सबसे बड़ी बात ये कि विराट कोहली ने अपना कीमती समय निकाल कर यशस्वी की पारी को देखा। यानी अब वे दुनिया के बड़े क्रिकेटरों की नजर में आ गये हैं। बड़े बड़े क्रिकटर उनकी बैटिंग को ऑब्जर्ब करने लगे हैं। इस असाधारण प्रदर्शन के कारण जल्द ही उनकी भारतीय टीम में इंट्री हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर यशस्वी को टेस्ट टीम मौका मिला तो वे इंग्लैंड की सनसनी हैरी ब्रुक को भी पीछे छोड़ देंगे।

अगर टेस्ट खेले तो ब्रुक से भी निकलेंगे आगे

इंग्लैंड के हैरी ब्रुक ने पिछले साल 6 टेस्ट मैचों मे चार शतक और 3 अर्धशतक लगा कर तहलका मचा दिया था। सबसे बड़ी बात ये कि हैरी ने टेस्ट मैचों में टी-20 के अंदाज में बैटिंग कर ये रन बनाये थे। इसकी वजह से इस साल हैदराबाद ने उन्हें सवा 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने शुरुआती नाकामी के बाद एक मैच में शतक लगाया था। लेकिन फिर वे अपने नाम के अनुरूप नहीं खेल सके। हैरी ब्रुक ने अभी तक हैदराबाद के लिए 9 मैच खेले हैं और सिर्फ 163 रन बनाये हैं जिसमें नाबाद 100 रन भी शामिल है। यानी ब्रुक ने 8 मैचों में सिर्फ 63 रन बनाये हैं। इस तरह 24 साल के हैरी ब्रुक आइपीएल में अपनी चमक नहीं दिखा सके। दूसरी तरफ 21 साल के यशस्वी जायसवाल आइपीएल में लगातार रन (575 रन) बरसा रहे हैं। यशस्वी की खासियत यह है कि उन्होंने सारे रन क्रिकेटिंग शॉट खेल कर बनाये हैं। उनकी टाइमिंग और फुटवर्क देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध है। अगर कोई प्लेयर क्रिकेटिंग शॉट खेल कर टी-20 में रन बरसा रहा है तो उसमें टेस्ट मैच खेलने की भी काबिलियत है। अगर उन्हें टेस्ट मैच में मौका मिला है तो हैरी ब्रुक को पीछे छोड़ सकते हैं।

IPL 2023: रिंकू और जायसवाल को अब मौका दो, अब नहीं तो कब? BCCI से रवि शास्त्री का सीधा सवाल
IPL- मैच की पहली 2 गेंदों पर 2 छक्के

आइपीएल के इतिहास में सिर्फ दो बल्लेबाज ही ऐसे हैं जिन्होंने मैच की पहली दो गेदों पर लगातार दो छक्के मारे हैं। विराट कोहली ने 2019 में ऐसा किया था और अब यशस्वी जायसवाल ने कोलकाता के खिलाफ मैच में इस रिकॉर्ड की बराबरी की। जाहिर है इससे यशस्वी के क्लास का पता चलता है। आमतौर पर कोई बल्लेबाज मैच के शुरू में एक-दो गेंदें एहतियात के साथ खेलता है ताकि वह बॉलर के लाइन लेंथ को समझ सके। लेकिन यशस्वी पहली गेंद से ही बॉलर की लेंथ को भांप लेते हैं और बड़े शॉट्स खेलने से परहेज नहीं करते। मैच के पहले ओवर में उन्होंने 6,6,4,4,2,4 रन बनाये। इस ओवर को कोलकाता के कप्तान नीतीश राणा ने डाला था। पहले ओवर में कुल 26 रन बने। आइपीएल के इतिहास में ये दूसरा सबसे महंगा पहला ओवर था। 2011 में बैंगलोर ने मुम्बई के खिलाफ पहले ओवर में 27 रन बनाये थे। लेकिन इनमें 7 रन एक्स्ट्रा के थे। यानी बल्ले से केवल 20 रन ही निकले थे। इस लिहाज से कहें तो यशस्वी ने आइपीएल के किसी पहले ओवर में व्यक्तिगत रूप से सबसे अधिक रन बनाये।

अनकैप्ड इंडियन प्लेयर का IPL में सर्वाधिक रन

कोलकाता के खिलाफ यशस्वी की बैटिंग एक यादगार पारी है। वैसे उन्होंने पूरी प्रतियोगिता में दमदार बैटिंग का मुजाहिरा किया है। 12 मैचों में कुल 575 रन बनाये हैं जिसमें एक शतक भी शामिल है। यह इपीएल के इतिहास में किसी अनकैप्ड प्लेयर (भारत) का सर्वाधिक स्कोर है। राजस्थान को अभी दो और लीग मैच खेलने हैं। जाहिर है यशस्वी के रनों का कारवां और आगे बढ़ेगा। किसी अनकैप्ड प्लेयर (भारत) का आइपीएल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था। ईशान ने 2020 के सीजन में 516 रन बनाये थे। जिसे अब यशस्वी ने तोड़ दिया है। ऐसा नहीं है कि यशस्वी सिर्फ सफेद गेंद क्रिकेट में ही माहिर हैं। उन्होंने लाल गेंद से खेली जानी वाली घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता में भी बेजोड़ बल्लेबाजी का नमूना पेश किया है।

लाल गेंद क्रिकेट में भी बेहतरीन बल्लेबाजी

आइपीएल 2023 शुरू होने से ठीक पहले यशस्वी ने ईरानी कप में मध्यप्रदेश (रणजी
चैंपियन) के खिलाफ पहली पारी में 259 गेंदों पर 213 रन बनाये थे। फिर उन्होंने दूसरी पारी में भी 144 रन बनाये थे। इस मैच में उन्होंने कुल 357 रन बना कर शिखर धवन के 11 साल पुराने रिकॉर्ड (332) को तोड़ दिया था। मालूम हो कि ईरानी कप प्रतियोगिता लाल गेंद से खेली जाती है और यह टेस्ट मैच की तरह पांच दिनों की होती है। इस प्रतियोगिता में पिछले साल की रणजी चैंपियन और शेष भारत की टीम के बीच मुकाबला होता है। यानी यशस्वी लाल गेंद से पांच दिनों तक खेले जाने वाले क्रिकेट मैच में भी रंग जमा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+