IPL 2023: अर्जुन तेंदुलकर ने किस तरह से लिया सचिन तेंदुलकर का 'बदला'

अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच के दौरान राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने पिता सचिन तेंदुलकर का 'बदला' ले लिया।

Arjun Tendulkar and sachin in ipl 2023

IPL 2023 Arjun Tendulkar in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के मैच नंबर 25 में अर्जुन तेंदुलकर की गेंदबाजी तब चमकी जब काफी लोगों की नजर उन पर थी। ये सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का आखिरी ओवर था और क्रीज पर भुवनेश्वर कुमार और मयंक मारकंडे मौजूद थे।

इस ओवर में 20 रनों की दरकार थी लेकिन दोनों बल्लेबाजों के बूते ही यह बात थी। ऊपर से अर्जुन ने भी बहुत कसी हुई गेंदबाजी की और भुवनेश्वर कुमार को आउट कर दिया। भुवनेश्वर ने दो ही रन बनाए और वे रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हुए।

यह आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का पहला विकेट भी था। अर्जुन का यह विकेट अपने आप में काफी खास इसलिए भी बन गया है क्योंकि यह सिर्फ उनका पहला आईपीएल विकेट ही नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास से जुड़ा हुआ एक दिलचस्प मामला भी है।

अर्जुन ने जैसे ही भुवनेश्वर को आउट किया वैसे ही सनराइजर्स की पारी समाप्त हो गई और मैच मुंबई इंडियंस के पक्ष में गया। दिलचस्प बात यह है कि रणजी ट्रॉफी के एक गेम में राजीव गांधी स्टेडियम में ही भुवनेश्वर कुमार ने सचिन तेंदुलकर को जीरो पर आउट किया था। अर्जुन तेंदुलकर ने 14 साल बाद इसी मैदान पर भुवी को आउट किया।

Recommended Video

    IPL 2023: Arjun Tendulkar का IPL Debut, Rohit ने दी कैप, पिता Sachin ने दिया टिप्स | वनइंडिया हिंदी

    आपको लगेगा कि क्रिकेट में किसी गेंदबाज पर बल्लेबाज का आउट होना तो लगे रहता है तो इसमें बदले जैसे क्या बात है? तो यहां दिलचस्प बात यह है कि भुवनेश्वर कुमार ने जब सचिन को आउट किया था तो यह एक काफी चर्चित मामला बना था।

    रणजी ट्रॉफी के इतिहास में भुवनेश्वर कुमार अकेले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने सचिन को जीरो पर आउट किया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद का ये गेंदबाज उसी लोकेशन पर 14 साल बाद सचिन के बेटे के हाथों आउट हुआ और वह भी उनके पहले आईपीएल विकेट के तौर पर।

    समानताएं और भी हैं- अर्जुन ने आईपीएल के डेब्यू मुकाबले के पहले ओवर में पांच रन दिए थे। मजेदार बात ये है कि सचिन ने भी आईपीएल में पहला ओवर करते हुए पांच ही रन दिए थे।

    इसके साथ ही मुंबई इंडियंस जीत के साथ सीजन में हैट्रिक भी लगा दी है। टीम अपने रंग में दिखाई दे रही है और यहां से उनको आगे बढ़ना चाहिए। इस मुकाबले में मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। एमआई के गेम चेंजर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन साबित हुए हैं जिन्होंने 40 गेंदों पर 64 रनों की नाबाद पारी खेली और 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+