IPL 2023: डेविड वार्नर ने बताई धीमे स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने की मजबूरी

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने खुलासा किया है कि वे आईपीएल 2023 के दौरान धीमे स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग क्यों कर रहे हैं।

Delhi Capitals Captain David Warner

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अपने धीमे स्ट्राइक रेट पर बात की है। उनका कहना है कि इसके पीछे दूसरे छोर पर गिरते हुए विकेट जिम्मेदार हैं।

वार्नर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 41 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 128 रनों के टारगेट का पीछा कर लिया।

इसके बावजूद डीसी के 6 विकेट गिर चुके थे। डेविड वॉर्नर ने इस दौरान 11 चौके लगाए जिसमें से 10 पावर प्ले के दौरान आए। उनका कहना है कि दूसरे छोर पर लगातार गिरते विकेटों ने उन्हें बल्लेबाजी के लिए मजबूर किया।

मैच के बाद वार्नर ने कहा कि किसी को जिम्मेदारी लेनी होगी। जब आप दो ओवर में 3 विकेट गिरा देते हैं तो फिर आप क्या करोगे? आप कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि आपको जिम्मेदारी लेनी है।

वार्नर ने कहा, अगर बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ मैं आउट हो जाता तो मैं आपको गारंटी देता हूं कि लोग मुझे आउट होने के लिए कोसते। लेकिन यह गेम है और इसमें ऐसे ही चलता रहता है।

बता दे वार्नर बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। लोग उनके स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाते हैं लेकिन उन्होंने इस सीजन में अपना चौथा अर्धशतक जड़ दिया है।

केकेआर के खिलाफ उन्होंने केवल 33 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आखिरकार इस सीजन में अपने पांच हार के सिलसिले को थोड़ा और केकेआर की टीम को 4 विकेट से हराया।

वार्नर मानते हैं कि वे शुरुआती गेम्स में जल्द विकेट गिरने के बाद थोड़े चौकन्ने हो जाते थे लेकिन अब ऐसा लगता है उन्होंने अपनी लय वापस पा ली है। वार्नर ने माना कि लगातार पांच हार के बाद दिल्ली के लिए 128 रनों का टारगेट चेज करना भी आसान नहीं था।

अब आगे के मैचों में वार्नर पर नजरें रहेंगी। क्या वे तेजी से खेलेंगे या दूसरे छोर पर हो रहे प्रदर्शन के मुताबिक अपने गेम को चलाते रहेंगे। डीसी को अगला मैच 24 अप्रैल को हैदराबाद के खिलाफ खेलना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+