IPL 2023: सुनील गावस्कर ने धोनी की कप्तानी में खेलने की इच्छा जताई, एक बड़ा कारण भी बताया

IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, सुनील गावस्कर ने उनकी टीम में खेलने की इच्छा जताई।

MS Dhoni and Sunil Gavaskar

IPL 2023, Sunil Gavaskar on MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी जिस टीम में होते है, उसमें खेलने की इच्छा हर खिलाड़ी रखता है। आईपीएल में हर खिलाड़ी की पहली पसंद चेन्नई सुपर किंग्स होती है क्योंकि धोनी इसके कप्तान हैं। माही ने चार बार चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में खिताबी जीत दिलाई है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने की इच्छा जताई है। गावस्कर ने कहा कि मैं चेन्नई और मुंबई के लिए आईपीएल में खेलना पसंद करता। दोनों टीमों ने इस लीग में अपने प्रदर्शन को लेकर निरन्तरता दिखाई है।

गावस्कर ने यह भी कहा कि वह धोनी को ऑब्जर्व करना पसंद करेंगे कि वह किस तरह से गेम को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह भी देखना चाहूँगा कि धोनी ड्रेसिंग रूम या टीम मीटिंग में गुस्सा दिखाते हैं या नहीं, यह भी देखना चाहूँगा।

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में गावस्कर ने जिस टीम से खेलने की इच्छा जताई, उसमें मुंबई इंडियंस का नाम लिया। इसके बाद कहा कि अगर यह टीम नहीं तो मैं चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलना पसंद करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं दो कारणों से चेन्नई में जाता। चेन्नई के मालिकों में जुनून है। दूसरा कारण धोनी है।

सुनील गावस्कर ने कहा कि मैं ड्रेसिंग रूम में बैठकर देखता कि किस प्रकार धोनी टीम की कप्तानी करते हैं। चेन्नई ने 4 ख़िताब जीते हैं और मुंबई ने पांच बार टाइटल जीता है। इन दोनों टीमों ने मिलकर आईपीएल में डोमिनेट किया है। धोनी की विरासत इसमें शामिल है। रोहित शानदार सफेद गेंद कप्तान बनकर निकले हैं।

अपने जमाने के तीन बल्लेबाजों को आईपीएल में खेलते हुए देखने की बात भी गावस्कर ने कही। उन्होंने उस जमाने के तीन खिलाड़ियों का नाम लिया। गावस्कर ने कहा कि मैं कपिल देव, संदीप पाटिल और बीएस चन्द्रशेखर को आईपीएल में खेलते हुए देखना पसंद करता। गावस्कर ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी ऐसे थे, जो हर प्रारूप में बेहतर खेलते थे। सफेद गेंद क्रिकेट में भी ये शानदार खिलाड़ी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+