IPL 2023: क्रिकेट में ऐसे किया जाता है नेट रन रेट काउंट, जानें आपको क्या करना पड़ेगा?
IPL 2023 में अभी प्लेऑफ़ में पहुँचने की होड़ चल रही है, नेट रन रेट इस बार अहम भूमिका निभा सकती है।

IPL 2023, How to calculate net run rate: आईपीएल जैसे ही अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, नेट रन रेट भी अहम होता जा रहा है। गुजरात टाइटंस के अलावा अब तक अन्य कोई टीम टॉप चार में नहीं जा पाई है। ऐसे में मामला नेट रन रेट तक जाता है, तो कुछ टीमों को निराश होना पड़ सकता है।
नेट रन रेट निकालने के बारे में जब सुनने में आता है, तो चीजें मुश्किल दिखती है लेकिन ऐसा होता नहीं है। नेट रन रेट के लिए एक स्पष्ट फॉर्मूला होता है, उसके आधार पर तय किया जाता है कि इस मैच में कौन सी टीम का नेट रन रेट प्लस में रहा और किसका नेगेटिव में गया है।
नेट रन रेट कैसे काउंट किया जाता है
इसमें कोई खास तरह की गणित न लगाते हुए हर ओवर में बने रनों को देखा जाता है। पूरे ओवरों में कितने रन बने और उसके बाद रन रेट क्या रहा। इसके बाद जब दूसरी टीम बैटिंग करते हुए जीत जाती है, तो उसके रन रेट से पहले बैटिंग करने वाली टीम का रेन रेट घटा दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर समझते हैं। जैसे एक टीम ने 20 ओवर में 80 रन बनाये हैं, तो रन रेट 4 का रहा। अब दूसरी टीम 15 ओवर में 81 रन बनाकर मैच जीत जाती है, तो उसका रन रेट 5.4 रहेगा। यहाँ 5.4 में से 4 घटाने पर 1.4 बचेगा, जो जीतने वाली टीम का प्लस नेट रन रेट होगा और हारने वाली का यही नेट रन रेट माइनस में रहेगा।
यदि टीम पूरे ओवर नहीं खेलती है तब क्या होगा
अगर कोई टीम पहले बैटिंग करते हुए पूरे ओवर नहीं खेल पाती, तब भी औसत पूरे 20 ओवरों में से ही निकाला जाता है। यह नियम सिर्फ पहले बैटिंग वाली टीम के ऊपर लागू है। पीछा करने वाली टीम जितने ओवर में गेम समाप्त करती है, सिर्फ उनका ही औसत देखा जाता है।
बारिश आने पर क्या होता है
बारिश आने पर ऊपर बताये गए फॉर्मूले लागू नहीं होते हैं। इस स्थिति में नेट रन रेट अलग तरह से ही निकाला जाता है। उस स्थिति में जितने ओवर खेले गए हैं, उनमें से ही नेट रन रेट निकाला जाएगा। वहां 20 ओवरों का नियम लागू नहीं होता।
पूरे टूर्नामेंट में नेट रन रेट कैसे निकलेगा
टूर्नामेंट का नेट रन रेट खेले गए ओवरों और रनों के आधार पर होता है। एक टीम ने कुल कितने ओवर खेले और कितने रन बनाये। इसके बाद सामने वाली सभी टीमों ने उतने ओवरों में कितने रन बनाये। यहां भी एक उदाहरण से ही चीजें साफ़ हो पाएंगी। मान लेते हैं कि एक टीम ने टूर्नामेंट में 80 ओवर खेलकर 720 रन बनाये हैं। यहां औसत 9 का आता है। अब इस टीम के खिलाफ खेलने वाली 3, 4 या जितनी भी टीमों ने 80 ओवरों में अगर 700 रन बनाये हैं, तो औसत 8.75 आता है। यहाँ 720 रन बनाने वाली टीम का नेट रन रेट प्लस में 0.25 का रहेगा। जिस टीम ने जितने ओवरों में रन बनाये हैं, सामने वाली टीमों का औसत भी उतने ओवरों का देखकर टूर्नामेंट का नेट रन रेट निकाला जाता है। यह थोड़ा बड़ा प्रोसेस है।












Click it and Unblock the Notifications