IPL 2023 में कैसे शुरू के 6 ओवरों ने ही लिख दी प्लेऑफ से बाहर होने वाली इन टीमों की 'स्क्रिप्ट'

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में शुरू के 1 से 6 ओवरों ने किस तरह से बाहर होने वाली टीमों की स्क्रिप्ट लिखी है, वह आप यहां पर पढ़ सकते हैं।

IPL 2023 Punjab Kings

IPL 2023 Power Play Game: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में तीन टीमें अब तक बाहर हो चुकी है। आईपीएल का यह सीजन इतना रोमांचक रहा है कि लीग स्टेज के अंतिम दिन तक ही आपको प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों के नाम पता लग पाएंगे।

'स्क्रिप्ट' शुरू के 6 ओवरों ने ही लिख दी- फिलहाल जो टीमें बाहर हुई है उनमें एक कॉमन ट्रेंड देखने के लिए मिला है। इन टीमों ने आईपीएल के इस सीजन में पावर प्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट गवाएं हैं। यानी कि बाहर होने वाली टीमों की स्क्रिप्ट शुरू के 6 ओवरों ने ही लिख दी थी।

आईपीएल 2023 से बाहर होने वाली लेटेस्ट टीम पंजाब किंग्स के अंतिम मुकाबले की बात करें तो उन्होंने पावर प्ले में 3 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि इसके बाद एक जबरदस्त वापसी हुई पर राजस्थान रॉयल्स ने मैच 6 विकेट से जीता।

हार की कहानी- T20 क्रिकेट में पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवाने का मतलब यह नहीं है कि आप वापसी नहीं ही कर सकते। लेकिन एक बार जब नींव कमजोर हो जाती है तो बाद में असाधारण प्रदर्शन करके ही जीत मिलती है और वह चमत्कारिक परफॉर्मेंस हर मैच में नहीं मिल पाती।

इस सीजन में पंजाब किंग्स ने पावर प्ले में सबसे ज्यादा 28 विकेट गवाएं जो उनकी हार की कहानी बयां करता है। पंजाब किंग्स ने 14 मैचों में 6 ही जीते और 8 गंवा दिए।

सबका एक जैसा हाल- आईपीएल 2023 से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम दिल्ली कैपिटल्स है और उन्होंने पावरप्ले में 25 विकेट गंवाए हैं। यह बताता है कि बाद में आप कितनी भी कोशिश करें या ना करें और पावर प्ले में विकेटों का लगातार गिरना हमेशा एक खराब बात है।

इसी फेहरिस्त में बाहर होने वाली एक और टीम सनराइजर्स हैदराबाद है जिन्होंने पावरप्ले यानी शुरू के 1 से 6 ओवर के दौरान 24 विकेट गंवाए। ये पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीमें है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि कोलकाता नाइट राइडर्स भी अभी तक 28 विकेट पावर प्ले में गंवा चुकी है और बाहर होने की कगार पर बैठी हैं।

जीतने वाली टीमों में भी कॉमन ट्रेंड- तस्वीर के दूसरे पहलू की ओर देखें तो आरसीबी की टीम इस समय फिर भी काफी सही स्थिति में है वे 13 मैचों में 7 जीत के साथ 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर बैठे हैं। इस टीम ने पूरे सीजन में पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं जो कि 32 है।

नंबर 1 पर मौजूद गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में 24 विकेट हासिल किए हैं। नंबर दो पर मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने पावरप्ले के दौरान 22 विकेट निकाले हैं। यह बताता है कि पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट गंवाने वाली टीम किस तरह से बाहर होती गई और पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली टीम को फायदा मिलता गया।

कैसे फेल हुई बाहर होने वाली टीमें- अब आप आईपीएल 2023 से अब तक बाहर हुई टीमों की पावर प्ले में विकेट लेने की काबिलियत को देखें तो ये फेल नजर आती हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स ने 1 से 6 ओवर के दौरान 19 विकेट हासिल किए हैं तो पंजाब किंग्स ने तो केवल 15 विकेट ही हासिल किए हैं।

इससे क्या सबक ले सकते हैं- ऐसे में इन टीमों को अगले सीजन में बेहतर रणनीति के साथ आने की जरूरत है। इन्हें अगले सीजन में ऐसे बल्लेबाजों के साथ आने की जरूरत है जो ना केवल रन बनाए बल्कि शुरुआत में अपने विकेट भी रोक कर रखे। दूसरी और ऐसे गेंदबाजों की भी सख्त जरूरत है जो पावर प्ले में लगातार विपक्षी टीमों पर अटैक करते रहें। जैसा की इस बार शमी और सिराज ने करके दिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+