IPL 2023: कोहली के नाम से ट्रोल करने वालों को गांगुली का करारा जवाब, बोले इंग्लिश नहीं आती क्या?
सौरव गांगुली ने ट्रोल करने वालों को याद दिलाया कि मेरे ट्वीट में जो लिखा गया है, उसका मतलब समझने का प्रयास करो।

Sourav Ganguly replied trolls: आरसीबी के खिलाफ लीग चरण के अंतिम मुकाबले के दौरान शुभमन गिल के बल्ले से सीजन के दूसरी सेंचुरी आई थी। गिल की इस शतकीय पारी को लेकर हर किसी ने तारीफ़ की थी। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भी उनमें शामिल थे। दादा ने भी ट्वीट किया था।
सौरव गांगुली ने गिल की तारीफ करते हुए ट्वीट किया तो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। लोगों ने उन पर आरोप जड़ते हुए कहा कि आपने गिल के लिए ही ट्वीट किया है, शतक तो कोहली ने भी लगाया है। इस पर सौरव गांगुली ने पलटवार करते हुए एक मजेदार बात कही है।
गिल के शतक पर दादा ने लिखा कि यह देश किस तरह के टैलेंट पैदा करता है। दो अलग जगहों पर शानदार पारियां। आईपीएल में क्या शानदार स्टैंडर्ड हैं। गांगुली के इस ट्वीट के बाद कोहली के फैन्स आ गए और उनको ट्रोल करने लगे। इसके बाद गांगुली ने एक बार फिर से एक और ट्वीट किया।
इस बार गांगुली ने लिखा कि मैं याद दिला देना चाहता हूं। आशा है कि जो लोग इस ट्वीट को तोड़-मरोड़ रहे हैं, उनको इंग्लिश आती होगी। अगर नहीं आती तो जाकर किसी जिम्मेदारी इंसान को लेकर आओ जो आपको इसके बारे में बता देगा। इस तरह गांगुली ने एक शानदार जवाब दिया।
गौरतलब है कि गांगुली और कोहली के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष से लेकर अब तक ऐसा माना जाता है। एक वीडियो भी ऐसा आया था जिसमें दिल्ली और आरसीबी के बीच मुकाबले के बाद गांगुली और कोहली ने हाथ नहीं मिलाया। इससे दोनों के बीच चीजें खराब होने के मुद्दे को और हवा मिली थी।
गिल के शतक के बाद आरसीबी को घर जाना पड़ा। आरसीबी को प्लेऑफ़ में जाने के लिए यह मैच जीतना था। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। लगातार आरसीबी की टीम के साथ ऐसा होता रहा है। कई बार प्लेऑफ़ के बाद आरसीबी की टीम को जीतने का मौका नहीं मिला। सोलह साल में यह टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई।












Click it and Unblock the Notifications