IPL 2023: अनकैप्ड प्लेयर्स में कौन साबित हुए सबसे शानदार गेंदबाज, टीम इंडिया में दस्तक देंगे ये बॉलर्स
IPL Top Uncapped Players: इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में अनकैप्ड प्लेयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन कौन रहे। किन युवा गेंदबाजों ने प्रभावित किया, जो भविष्य में भारतीय टीम में अपनी दस्तक देंगे।

IPL 2023 Top Uncapped Bowlers- आईपीएल 2023 में अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपनी अच्छी परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित किया है। बल्लेबाजी में कई नाम देखने के लिए मिले, जिनमें साईं सुदर्शन ने फाइनल मैच में 96 रनों की पारी खेल कर बताया कि यह मंच ऐसे खिलाड़ियों के लिए कितना शानदार प्लेटफार्म है।
गेंदबाजी में भी अनकैप्ड खिलाड़ियों के जलवे बरकरार रहे। आइए देखते हैं इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड गेंदबाज कौन कौन रहे-
1. तुषार देशपांडे- चेन्नई सुपर किंग्स के दाएं हाथ के गेंदबाज ने सबको सरप्राइज करते हुए 16 मैचों में 21 विकेट चटकाए। तुषार का औसत 26.86 का रहा और वे सीजन के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अनकैप्ड गेंदबाज साबित हुए। तुषार ने मथीशा पथिराना के साथ मिलकर आने वाले सीजनों के लिए सीएसके की तेज गेंदबाजी की समस्या काफी हद तक सुलझा दी है।
2. इसके बाद नंबर दो पर बारी आती है आकाश मधवाल की, जिन्होंने इस सीजन के 8 मैचों में 14 विकेट लिए। आकाश को शुरुआत में मौका नहीं मिला था, लेकिन जोफ्रा आर्चर की चोट उनके लिए वरदान साबित हुई, और उन्होंने एलिमिनेटर मैच में लखनऊ के खिलाफ 5 रन देकर पांच विकेट लिए जो टी20 के महानतम प्रदर्शन में से एक है।
3. लखनऊ सुपर जायंट्स के यश ठाकुर ने दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हुए 9 मैचों में 13 विकेट चटकाए और काफी प्रभावित किया। उनका औसत 22.23 का रहा।
4. कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा स्पिनर सुयश शर्मा ने अपने लंबे बालों से ज्यादा अपनी फिरकी गेंदों से प्रभावित किया। इस खिलाड़ी ने 11 मैचों में 10 विकेट लिए और उनका इकोनामी रेट 8.23 का रहा जो अनकैप्ड खिलाड़ियों में बहुत अच्छा है।
5. पंजाब किंग्स के स्पिनर हरप्रीत बरार ने बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए 13 मैचों में 9 विकेट चटकाए और उनका औसत 24.2 रहा। हरप्रीत ने 8.02 की इकोनामी रेट से गेंदबाजी की।
6. आरसीबी के विजय कुमार ने अपनी दाएं हाथ से मध्यम गति की गेंदबाजी से प्रभावित करने का काम किया, और 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए, जिसमें उनका औसत 28.11 रहा।
7. दिल्ली कैपिटल्स के मुकेश कुमार ने 10 मैचों में 7 विकेट लिए लेकिन वे प्रभावित नहीं कर सके।
8. वैभव अरोड़ा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 5 विकेट लिए और वे भी ठीक-ठाक रहे। ऐसे ही हर्षित राणा, आकाश सिंह, अरशद खान ने भी पांच पांच विकेट लिए।
इस सीजन में तुषार देशपांडे और आकाश मधवाल के तौर पर वाकई में प्रभावित करने वाले गेंदबाज नजर आए हैं।
आईपीएल इतिहास के सबसे सफल अनकैप्ड गेंदबाज-
आईपीएल के इतिहास में अनकैप्ड गेंदबाजों की बात करें तो सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड हर्षल पटेल के नाम है जिन्होंने आई पी एल 2021 में 32 विकेट चटकाए थे। नंबर दो पर आवेश खान हैं, जिन्होंने आईपीएल के 2021 सीजन में ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम की ओर से खेलते हुए 24 विकेट लिए थे।
आईपीएल के पिछले सीजन में उमरान मलिक सनसनी साबित हुए थे, और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 22 विकेट लिए, जिसके बाद भारतीय टीम का चयन हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications