GT vs SRH: गुजरात टाइटंस पहनेगी लैवेंडर जर्सी, जानें इसके पीछे का कारण और पूरी कहानी
Gujarat Titans Jersey: एक खास वजह से गुजरात की टीम ने जर्सी का रंग बदलने का निर्णय लिया है। घर में गुजरात का इस सीजन अंतिम मुकाबला है।

Gujarat Titans Lavender Jersey: गुजरात टाइटंस और राइजर्स हैदराबाद के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला होना है। इस सीजन गुजरात की टीम का घर में यह आखिरी मुकाबला है। गुजरात के पास प्लेऑफ़ में जाने का शानदार मौका है। इस मुकाबले को जीतकर आगे जाया जा सकता है। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि जर्सी का रंग अलग होगा। (Photo: GT/Twitter)
गुजरात की टीम इस मैच में लैवेंडर जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। यह एक खास जर्सी है और अहम वजह से ऐसा किया गया है। टीम के सोशल मीडिया हैंडल से इस जर्सी को लेकर एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है।
क्या है लैवेंडर जर्सी
लैवेंडर एक रंग का नाम है। ज्यादा लोग इसके बारे में शायद नहीं जानते होंगे या आम बोलचाल की भाषा में सुनने को भी नहीं मिलता है। लैवेंडर एक पौधे का नाम है। यह फूलों वाला पौधा होता है। उसी के आधार पर रंग का नामा भी लैवेंडर रखा गया गया है। इस रंग की जर्सी गुजरात टाइटंग की टीम पहनने वाली है।
लैवेंडर रंग क्यों चुना गया
गुजरात की टीम यह मुकाबला कैंसर को लेकर जागरूकता फैलामें के उद्देश्य से खेल रही है। इस वजह से जर्सी के रंग में बदलाव किया गया है। लैवेंडर क्यों चुना गया इसके पीछे भी एक खास वजह है। लैवेंडर कलर हर तरह के कैंसर मजबूती से प्रदर्शित करता है। कैंसर के निदान को लेकर गुजरात की टीम जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। इस वजह से यह रंग चुना गया।
पहले भी ऐसा हो चुका है
कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पहले भी आईपीएल में इस तरह जर्सी बदलने के कम हुए हैं। साल 2018 में राजस्थान रॉयल्स ने ऐसा किया था। राजस्थान रॉयल्स ने खास तरह की पिंक जर्सी बनवाई थी। वह जर्सी तीन अलग-अलग रंगों को लेकर बनवाई गई थी। चेन्नई के खिलाफ मैच था।
हार्दिक पांड्या ने क्या कहा
कुछ दिन पहले गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कैंसर को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में यह रोग लाखों लोगों की लड़ाई है। एक टीम के रूप में हम इस खतरनाक बीमारी को लेकर जागरूकता बढ़ाने में अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।
गुजरात टाइटंस की टीम
ऋद्धिमान साहा (कप्तान), विजय शंकर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, शुभमन गिल, श्रीकर भरत, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, साई सुदर्शन, दासुन शनाका, जयंत यादव, प्रदीप सांगवान, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ, दर्शन नालकंडे, उर्विल पटेल, यश दयाल।












Click it and Unblock the Notifications