GT vs SRH: गिल के शतक पर सचिन से फैन्स की मांग, कहा दामाद जी के 100 रनों पर मिठाई बांटिये
Shubman Gill के बल्ले से आईपीएल में यह पहला शतक आया है। उन्होंने हैदराबाद के गेंदबाजों की धुनाई कर दी।

GT vs SRH, Gujarat Titans: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला। वह आईपीएल में अपना पहला सैकड़ा जमा दिया। गुजरात की टीम को बेहतरीन स्कोर तक पहुंचाने में गिल की अहम भूमिका रही। गिल ने हैदराबाद के गेंदबाजों को तहस-नहस कर दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने साहा के रूप में पहला विकेट जल्दी गंवा दिया था। वह बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद गिल ने सुदर्शन के साथ मिलकर धमाका कर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर दी।
हालांकि अच्छा खेल रहे सुदर्शन जल्दी चलते बने लेकिन गिल टिके रहे। गिल ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ने के बाद इसे लम्बा लेकर जाने का प्रयास किया और सफल भी रहे। वह अंत तक टिके रहे। और 101 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस तरह उन्होंने गुजरात की टीम को 188 के स्कोर तक पहुँचने में मदद की।
हैदराबाद की टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार ने शानदार स्विंग से बल्लेबाजों के नाक में दम कर दिया। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में महज 30 रन देते हुए 5 विकेट अपने नाम किये। इस तरह गेंदबाजी में भुवी चमके लेकिन गिल के शतक के बाद ट्विटर पर फैन्स की जोरदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली।
गिल की शतकीय पारी के बाद फैन्स की तरफ से जोरदार प्रतिक्रियाएं आई। कुछ लोगों ने उनके अंडर 19 के दिनों को भी याद किया। उस समय भी वह ऐसी ही बल्लेबाजी किया करते थे। 23 साल की उम्र में गिल ने काफी कुछ हासिल किया है। गुजरात के लिए उन्होंने 1000 रन जड़े और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गये।












Click it and Unblock the Notifications