IPL 2023: 'समझ नहीं आता कि संजू इंडियन टीम में क्यों नहीं हैं?', सैमसन को नजरअंदाज किए जाने पर भड़का दिग्गज
Gujarat Titans vs Rajasthan Royals, Sanju Samson: राजस्थान की तरफ से संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेलते हुए गुजरात के खिलाफ टीम को जीत दिलाई। सैमसन ने इस मैच में अर्धशतक जड़ा।

GT vs RR, 23rd Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल इतिहास में पहली बार गुजरात टाइटंस को हरा दिया। गुजरात टाइटंस की पिछले साल आईपीएल में आई थी। पिछले सीजन फाइनल मिलाकर राजस्थान और गुजरात के बीच तीन मुकाबले खेले गए थे। ये सभी मैच गुजरात ने जीते थे।
संजू सैमसन ने बनाए सबसे अधिक रन: गुजरात टाइटंस के खिलाफ संजू सैमसन के बल्ले से एक आतिशी पारी देखने को मिली। कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 60 रन बनाए। उन्होंने 32 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाए। उनकी पारी की बदौलत ही टीम को जीत मिली।
सैमसन को नहीं मिलता है मौका: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए संजू सैमसन को खेलने का बहुत कम ही मौका मिलता है। सैमसन के साथ हो रहे अन्याय पर दिग्गज और फैंस सवाल करते रहे हैं। शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए सैमसन को संघर्ष करना पड़ता है।
हरभजन सिंह ने कही दिल की बात: अब संजू सैमसन को लेकर भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बात रखी है। भज्जी ने कहा कि संजू सैमसन ने कप्तानी पारी खेली। मुझे तो यह समझ नहीं आता कि आखिर यह खिलाड़ी इंडियन टीम में क्यों नहीं है?
हो रही है नाइंसाफी: हरभजन सिंह के मुताबिक सैमसन के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड सख्त रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उनके साथ थोड़ी नाइंसाफी होती है। पर इस पारी के बाद अब उन्हें मौके मिलेंगे। उन्होंने राशिद खान को तीन छक्के लगाए। संजू का स्किल लेवल अलग लेवल पर है।
पहली बार जीती राजस्थान: गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने पहली जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही राजस्थान ने पिछले सीजन फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। राजस्थान को आखिरी तीन ओवर में 36 रन चाहिए थे। शिमरोन हेटमायर की तूफानी बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications