GT vs MI: अगर बारिश से धुला क्वालीफायर-2 मैच, तो इस टीम को मिल जाएगी फाइनल में एंट्री
Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Qualifier 2: आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में जगह में बना ली है। अब टीम की कोशिश फाइनल में एंट्री पाने की होगी।

GT vs MI, Qualifier 2, Indian Premier League 2023: आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालीफायर मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार यानी 26 मई को खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने 81 रनों से जीत हासिल कर क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है। मुंबई की टीम लगातार गेंद और बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है।
गुजरात-मुंबई का सामना: आईपीएल के 16वें सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहुंच चुकी है। वहीं गुजरात और मुंबई में से जीत हासिल करने वाली टीम इस सीजन आईपीएल का फाइनल खेलेगी। गुजरात के खिलाफ मुंबई का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले में खेले जा चुके हैं। जिसमें से मुंबई ने दो में जीत हासिल की है।
क्या कहती है पिच रिपोर्ट: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अच्छा रहा है। एक बार कोई बल्लेबाज अगर इस पिच पर सेट हो जाये तो फिर वह आसानी से बड़ा स्कोर बनाता है। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने अपने इस होमग्राउंड पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं नई गेंद से गेंदबाजों को स्विंग मिलने की भी संभावनाएं हैं।
जानिए मौसम की रिपोर्ट: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मैच वाले दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, आसमान में कुछ बादल मंडराते हुए नजर जरूर आएंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 मई को बारिश की 20 फीसदी संभावना है। ऐसे में फैंस को पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अगर बारिश होती है तो इस टीम का फायदा: अगर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 बारिश में धुल जाता है तो हार्दिक पंड्या की टीम अपने बेहतर लीग चरण के समापन के कारण सीएसके के खिलाफ फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी। बारिश के कारण मुंबई की टीम रेस से बाहर हो जाएगी। लेकिन ऐसा होने की संभावनाएं बेहद कम है।












Click it and Unblock the Notifications