IPL 2023 GT vs CSK Playing 11: टीमों की जानकारी, धोनी की फिटनेस, संभावित 11, ड्रीम11 टिप्स

CSK vs GT Playing 11: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस टीमों की जानकारी, धोनी की फिटनेस पर क्या है अपडेट, ड्रीम11 टिप्स, कैसी हो सकती है संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2023 GT vs CSL playing 11

आईपीएल का 16वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच होने वाले मुकाबले के साथ शुरू होने जा रहा है। आज (31 मार्च) ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। सीएसके के कप्तान धोनी के खेलने को लेकर संदेह जताया जा रहा है जिस पर टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि कप्तान 100 प्रतिशत खेलने जा रहे हैं। धोनी के बाए घुटने में चोट बताई जा रही है जो उनको प्रैक्टिस सेशन खेलते हुए लगी थी।

अगर धोनी नहीं खेले तो क्या होगा-

ऐसे में आज की प्लेइंग 11 चुनते हुए सभी विकल्पों पर ध्यान देना होगा। अगर आज धोनी नहीं खेलते हैं तो टीम को ओपनर डेवोन कॉनवे या मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायुडू में से किसी एक को कीपिंग करने के लिए कहना पड़ सकता है। सीएसके पहले से ही बेन स्टोक्स के तौर पर एक बहुत बड़ा जुआं खेल चुकी है जिनको पैसे ऑलराउंडर के रूप में मिलेंगे, लेकिन वे खेलेंगे एक बल्लेबाज की हैसियत से, क्योंकि उनको भी घुटने की तकलीफ है। धोनी की गैरमौजूदगी में एक बल्लेबाज के लिए जगह खाली हो जाएगी जिसके लिए अंजिक्य रहाणे भी एक दिलचस्प विकल्प हैं। सीएसके के लिए तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी पहले ही बाहर हो चुके हैं।

गुजरात टाइटंस की स्थिति-

वहीं गुजरात टाइटंस के पास भी उनके स्टार परफॉर्मर डेविड मिलर नहीं होंगे जो अभी नेशनल टीम की ओर से खेल रहे हैं। ऐसे में केन विलियमसन के खेलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है जिनको आईपीएल 2023 नीलामी के दौरान 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइज पर ही खरीद लिया गया था। फिलहाल तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल भी उपलब्ध नहीं हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार हो सकती है-

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवान कॉनवे, अंबाती रायडू, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, एमएम धोनी (कप्तान)/अंजिक्य रहाणे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह

गुजरात टाइटंस: अभिनव मनोहर, शुभमन गिल, केन विलियमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल तेवतिया, मैथ्यू वेड, राशिद खान, शिवम मावी, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल

सीएसके vs जीटी ड्रीम11 टॉप खिलाड़ी-

टॉप विकेटकीपर- डेवॉन कोन्वे
टॉप बल्लेबाज- शुभमन गिल,
टॉप ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या
टॉप बॉलर- राशिद खान

जीटी vs सीएसके Dream11 Prediction-

विकेटकीपर- डेवॉन कोन्वे
बल्लेबाज- केन विलियमसन, शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़
ऑलराउंडर- हार्दिक पांड्या, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, मोइन अली
बॉलर- राशिद खान, दीपक चाहर, एल्जारी जोसेफ

Recommended Video

    IPL 2023: कैसा है IPL का ये नया रुप, कितना बदला लीग का 16वां सीजन, जानें सब कुछ | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+